Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

पहली सूची में संदीप दीक्षित का नाम

आप से गठबंधन नहीं होने पर कांग्रेस का पहला कदम

नईदिल्लीः दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित शामिल है। पूर्व लोकसभा सांसद संदीप दीक्षित को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली सीट के लिए चुना गया, जबकि पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया।

पार्टी ने वजीरपुर से रागिनी नायक और कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त को भी मैदान में उतारा।कांग्रेस ने गुरुवार शाम को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, इससे कुछ ही देर पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों के लिए 21 नामों को मंजूरी दी।

इस सूची के मुताबिक नरेला से श्रीमती अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेन्द्र यादव, सुल्तानपुर माजरा से एससी जय किशन, नांगलोई से जाट रोहित चौधरी, शालीमारबाग से श्रीमती रागिनी नायक, वजीरपुर से प्रवीण जैन, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून यूसुफ, तिलक नगर से पी.एस. बावा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजिंदर तंवर, अम्बेडकर नगर से एससी जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी, पटपड़गंज से चौ. अनिल कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेहंदी प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।

समझा जाता है कि कांग्रेस ने पहले से ही इसकी तैयारी कर रखी थी पर वह आम आदमी पार्टी के साथ तालमेल कर दिल्ली के चुनाव में भाजपा विरोधी वोटों का विभाजन रोकने की तैयारी में थी। अरविंद केजरीवाल द्वारा गठबंधन नहीं किये जाने के एलान के बाद पार्टी ने अपने रास्ते पर अकेले ही बढ़ने का फैसला लागू कर दिया है।