Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

बुजुर्ग भारतीय को छेड़खानी के लिए सजा मिली

सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान को लेकर अजीब अदालती फैसला

सिंगापुर: सिंगापुर की एक अदालत ने 73 वर्षीय भारतीय को उड़ान के दौरान चार महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया है। यह घटना सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हुई जो अमेरिका से सिंगापुर जा रही थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फ्लाइट में पीड़ितों में से एक का चार बार यौन उत्पीड़न किया था।

आरोपी व्यक्ति की पहचान बालासुब्रमण्यम रमेश के रूप में हुई है। घटना के बारे में अदालत में यह शिकायत दर्ज है कि गत 18 नवंबर को, आरोपी ने उड़ान के दौरान अलग-अलग मौकों पर तीन व्यक्तियों का उत्पीड़न किया। यह खुलासा नहीं किया गया है कि पीड़ित यात्री थे या चालक दल के सदस्य। सुबह 3:14 बजे उसने एक महिला के साथ मारपीट की।

पांच मिनट बाद उसने दूसरी महिला को निशाना बनाया। सुबह 3:30 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच उसने कथित तौर पर दूसरी महिला का तीन बार और उत्पीड़न किया। सुबह 9:30 बजे तक उसने तीसरी महिला पर हमला किया, उसके बाद शाम 5:30 बजे के आसपास एक और महिला के साथ चौथी घटना हुई। अदालत आगामी 13 दिसंबर को इस मामले में अंतिम फैसला सुनाएगी।

कानून के अनुसार, आरोपी को तीन साल तक की कैद, जुर्माना, बेंत या तीनों का संयोजन सजा के रूप में भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि आरोपी की उम्र 50 साल से अधिक होने के कारण उसे बेंत से मारने की सजा से छूट दी जा सकती है।

वैसे आरोपी की उम्र की वजह से लोग इस किस्म के आरोप को सही मानने पर विवाद कर रहे हैं और कई लोग इसे फ्लाइट में देरी की वजह से उत्पन्न होने वाली अस्थायी उत्तेजना भी मान रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शायद फ्लाइट वाली कंपनी की महिला कामगारों ने ही अपने बुजुर्ग यात्री पर ऐसा आरोप मढ़ दिया है।