Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

स्वाइन फ्लू के प्रकोप के बाद सरकार सक्रिय

शिवसागर में मांस का व्यापार और परिवहन प्रतिबंधित

राष्ट्रीय खबर

गुवाहाटीः असम के शिवसागर जिले में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप के बीच, प्रशासन ने जिले के भीतर सूअर के मांस के व्यापार, परिवहन और अन्य गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह तब हुआ है जब शिवसागर के कुछ इलाकों को अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का ‘उपरिकेंद्र’ घोषित किया गया था।

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, डेमो सर्कल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एकरानी ग्रांट और बोर देवधाई जपिसाजिया सहित क्षेत्रों में बीमारी का प्रकोप देखा गया है। दरअस प्रारंभिक सूचना के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने इन शिकायतों की गहन जांच की। जांच के बाद ही वहां फिर से इस वायरस के विषाणु पाये जाने की पुष्टि की गयी थी।

स्वाइन फीवर के प्रसार को रोकने के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए, शिवसागर के जिला आयुक्त आयुष गर्ग ने पूरे जिले में निषेधाज्ञा जारी की है। ये उपाय प्रभावित क्षेत्रों की पहचान के जवाब में किए गए हैं, जिसमें उपरिकेंद्र के 1 किमी के दायरे में आने वाले गांवों को संक्रमित क्षेत्र और 10 किमी के दायरे में आने वाले गांवों को निगरानी क्षेत्र के रूप में नामित किया गया है।

जिला प्रशासन ने ज़िले के भीतर ज़िंदा सूअरों, सूअर के उत्पादों और सूअर के मांस के परिवहन पर प्रतिबंध सहित कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। सूअर और उससे जुड़े उत्पादों की बिक्री, साथ ही सूअरों का वध, खरीद या बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। किसानों और प्रजनकों को निर्देश दिया गया है कि वे बीमारी को नए क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए कड़े जैव-सुरक्षा उपाय लागू करें।

सूअरों की किसी भी मौत की सूचना तुरंत पशु चिकित्सा विभाग को दी जानी चाहिए, साथ ही शवों का जैव-सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निपटान किया जाना चाहिए। इसके अलावा, सूअर के चारे के परिवहन के लिए पशु चिकित्सा विभाग से पूर्व अनुमति लेनी होगी। इसके साथ साथ अन्य जिलों को भी इस किस्म की शिकायतों को प्राप्त होने के बाद तुरंत ही सक्रिय कदम उठाने के निर्देश जारी किये गये हैं ताकि इस वायरस के अधिक प्रसार को तुरंत रोका जा सके।