Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jammu Kashmir News: गांदरबल एनकाउंटर को लेकर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन; सरक... नासिक का 'भोंदू बाबा' रविंद्र गिरफ्तार, 100 से अधिक महिलाओं से दरिंदगी, मोबाइल से मिले 87 अश्लील वीड... Korba Accident: हनुमान जयंती शोभायात्रा में बड़ा हादसा, पेट्रोल से करतब दिखा रही महिला झुलसी; कोरबा ... Ghaziabad Gangwar: गैंगस्टर राहुल चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगने के बाद भी 30 मिनट तक खु... Aniruddhacharya Case: सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के 'फर्जी' वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट ... Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 6 बच्चो... Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कभी धूप-कभी बारिश, UP-बिहार में IMD का अलर्ट; जानें एमपी-राजस्थ... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल!

लॉकर तोड़कर दस करोड़ का सोना ले गये

वारंगल के भारतीय स्टेट बैंक में बहुत बड़ी चोरी

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः वारंगल में सोने की चोरी बैंक से हुई है। वहां के एसबीआई से 10 करोड़ रुपये के आभूषण चुरा लिये गये हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की रायपर्थी मंडल शाखा से चोरों ने बैंक में बड़ी चोरी की। रायपर्थी के सब इंस्पेक्टर के श्रवण के अनुसार, चोरों ने गैस कटर से खिड़की काटकर बैंक में प्रवेश किया और लॉकर तोड़कर आभूषण चुरा लिए।

उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को उनकी पहचान करने से रोकने के लिए डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी लेकर भाग गए। घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह बैंक कर्मचारियों ने दरवाजा खुला और लॉकर टूटे हुए देखे। बैंक मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। श्रवण ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का काम लग रहा है। उन्होंने कहा, जिस तरह से पूरा ऑपरेशन किया गया, उससे ऐसा लगता है कि यह किसी पेशेवर गिरोह का काम है।

स्थानीय गिरोहों के पास ऐसी विशेषज्ञता नहीं होती। खबर सामने आने के बाद, कई ग्राहक जिन्होंने लोन के लिए सोने के गहने गिरवी रखे थे, वे बैंक के सामने इकट्ठा हो गए और अपनी चिंता व्यक्त की। इस बीच, बैंक अधिकारियों ने नुकसान का आकलन करने के लिए ऑडिटिंग शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर बुधवार को पुलिस को गायब हुए गहनों की रिपोर्ट सौंप सकता है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी के सारे सबूत तलाशने के काम में जुटी है।