Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Paper Leak: बिहार में सॉल्वर गैंग का बड़ा पर्दाफाश; 7 सॉल्वर और 14 बायोमेट्रिक कर्मियों... Odisha Miracle Birth: चलती ट्रेन में पहला बच्चा, एम्बुलेंस में दूसरा; जुड़वां बच्चों के जन्म से हैरा... Ram Mandir Trust Investigation: जमीन खरीद और दान में हेराफेरी पर SIT का बड़ा खुलासा; मंदिर प्रबंधन के... Pankaj Tripathi Brother Attacked: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला; गं... Jalore Railway Station: बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के पहले सफर पर छाए जालोर के बेटे तेज कुमार; परिजनो... Nagarasu Gurudwara Dispute: रुद्रप्रयाग में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव; निहंगों का डेरा, 36 घं... Weather Forecast Today: मानसून की सक्रियता और लू का डबल अटैक; दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए मौसम विभा... अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की परिकल्पना, देखें वीडियो राम मंदिर से दान का साठ किलो चांदी गायब नॉर्थईस्ट भारत की सुरक्षा और रणनीतिक शक्ति का अहम स्तंभ

नरेंद्र मोदी को मणिपुर जाना चाहिएः राहुल गांधी

फिर से हिंसा भड़कने के बाद नेता प्रतिपक्ष की पीएम से अपील

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों और जारी रक्तपात को बेहद परेशान करने वाला करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य का दौरा कर क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

मणिपुर में लापता छह लोगों में से तीन के शव नदी से निकाले जाने के एक दिन बाद, प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया, जिसके बाद सरकार ने राज्य के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के अलावा पांच जिलों में अनिश्चित काल के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी।

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों और जारी रक्तपात की घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, एक साल से अधिक समय तक विभाजन और पीड़ा के बाद, हर भारतीय की उम्मीद थी कि केंद्र और राज्य सरकारें सुलह के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और कोई समाधान निकालेंगी। गांधी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से एक बार फिर मणिपुर का दौरा करने और क्षेत्र में शांति और सुधार की दिशा में काम करने का आग्रह करता हूं।

इंफाल में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद सहित तीन विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की और उनकी संपत्तियों को आग लगा दी, जबकि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। कांग्रेस मणिपुर का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री पर हमला कर रही है, साथ ही जातीय संघर्ष से ग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की आलोचना भी कर रही है।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा ने पिछले साल मई से 200 से अधिक लोगों की जान ले ली है। इस दौरान नरेंद्र मोदी एक बार भी मणिपुर के दौरे पर नहीं गये हैं जबकि हर राजनीतिक स्तर पर यह सोच थी कि ऐसी अशांत स्थिति में प्रधानमंत्री को वहां का दौरा कर लोगों से बात करनी चाहिए।