Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jammu Kashmir News: गांदरबल एनकाउंटर को लेकर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन; सरक... नासिक का 'भोंदू बाबा' रविंद्र गिरफ्तार, 100 से अधिक महिलाओं से दरिंदगी, मोबाइल से मिले 87 अश्लील वीड... Korba Accident: हनुमान जयंती शोभायात्रा में बड़ा हादसा, पेट्रोल से करतब दिखा रही महिला झुलसी; कोरबा ... Ghaziabad Gangwar: गैंगस्टर राहुल चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगने के बाद भी 30 मिनट तक खु... Aniruddhacharya Case: सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के 'फर्जी' वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट ... Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 6 बच्चो... Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कभी धूप-कभी बारिश, UP-बिहार में IMD का अलर्ट; जानें एमपी-राजस्थ... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल!

क्वेटा स्टेशन पर विस्फोट से 24 मारे गये

पाकिस्तान के रेलवे स्टेशन पर हुआ आतंकवादी हमला

  • पचास से अधिक लोग हुए हैं घायल

  • स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुआ धमाका

  • बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ही जिम्मेदार

क्वेटाः पाकिस्तान में शनिवार सुबह क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए शक्तिशाली विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह नौ बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली जफर एक्सप्रेस के प्रस्थान के लिए यात्री जब प्लेटफॉर्म पर खड़े थे तभी एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ।

पुलिस ने पुष्टि की कि विस्फोट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां उस समय काफी यात्री मौजूद थे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बचाव और कानून प्रवर्तन टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और घायलों तथा मृतकों को क्वेटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद, अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया और इस संकट से निपटने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों को बुलाया गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार पीड़ितों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से 46 को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था।

एसएसपी ऑपरेशन मुहम्मद बलूच ने आशंका जतायी कि प्रारंभिक जांच में यह एक आत्मघाती बम विस्फोट हो सकता है। उन्होंने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी अधिक थी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की, तत्काल जांच के आदेश दिए और घटना को   निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाला एक भयानक कृत्य   करार दिया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी आम नागरिकों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं, और उन्होंने कसम खाई कि जिम्मेदार लोगों किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने पुष्टि की कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्टेशन को सुरक्षित कर लिया है, जबकि बम निरोधक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गये हैं और कार्रवाई कर रहे हैं।