Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिण अफ्रीका में संप्रभुता के लिए जोरदार प्रदर्शन Gangaur Festival 2026: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, विधि-विधान से हुई माता की विदाई; मा... Kurasia Mines Water Crisis: कुरासिया अंडरग्राउंड माइंस में गहराया जल संकट, प्रबंधन ने दिया नई पाइपला... कोलंबिया के राष्ट्रपति के खिलाफ तस्करी की जांच अंबिकापुर में 'तिलहन क्रांति' का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों... ओआहू द्वीप पर वहाइवा बांध टूटने का मंडराया खतरा रूस-चीन की धुरी से ट्रंप की बढ़ती मुश्किलें CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, ... GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व...

कांग्रेस के अंदर देशभक्ति दम तोड़ चुकी है: मोदी

वर्धा के विश्वकर्मा समारोह को संबोधित किया प्रधानमंत्री ने

  • नाम लिये बिना राहुल की आलोचना

  • कांग्रेस के भीतर नफरत का भूत है

  • एकजुट रहकर इन पापों का जबाव देंगे

 

वर्धा (महाराष्ट्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हाल की विदेश यात्रा में उनके विवादास्पद बयानों को लेकर कांग्रेस की तीखी आलोचना की और कहा कि आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रह गयी है, इस पार्टी में देश भक्ति दम तोड़ चुकी और इस पर नफरत का भूत सवार हो चुका है।

श्री मोदी संसद में नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए बिना कहा कि आज कांग्रेस के नेता विदेश जा कर देश विरोधी एजेंडा चलाते हैं और भारतीय संस्कृत तथा यहां के लोगों की आस्था का अपमान करते हैं। श्री मोदी कारीगरों की सहायता के लिए चल रहे केंद्र सरकार के विश्वकर्मा कार्यक्रम पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि यहां वार्धा आश्रम महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे जैसे महापुरुषों की कार्यस्थली और सामाजिक प्रयोगशाला रही है। प्रधानमंत्री कहा,आज जो कांग्रेस हम देख रहे हैं, ये वो कांग्रेस नहीं है जिससे कभी महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष जुड़े थे। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत दाखिल हो गया है। उन्होंने कहा, आज देश की सबसे बेईमान और सबसे भ्रष्ट कोई पार्टी है, तो वह कांग्रेस पार्टी है।

 देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कोई है, तो वो कांग्रेस का शाही परिवार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की धरती गवाह है, आजादी की लड़ाई में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपति उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। इसीलिए, कांग्रेस पार्टी को गणपति पूजा से भी चिढ़ है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा, कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं हैरान हूँ कि कांग्रेस के सहयोगियों के मुंह पर भी ताला लग गया है। उन पर भी कांग्रेस की संगत का ऐसा रंग चढ़ा है कि गणपति के अपमान का भी विरोध करने की उनमें हिम्मत नहीं बची है।

श्री मोदी ने लोगों को विकास के एजेंडा के साथ खड़ा होने का आह्वान करते हुए कहा, हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना है। हमें परंपरा और प्रगति के साथ खड़ा होना है। हमें सम्मान और विकास के एजेंडे के साथ खड़ा होना है। हम साथ मिलकर महाराष्ट्र की अस्मिता को बचाएंगे। हम सब साथ मिलकर महाराष्ट्र का गौरव और बढ़ाएंगे।