Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव उत्पत्ति की पूर्व धारणा को नये सिरे से चुनौती पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर व्यापारिक जहाज पर हमला

घटना में अभी दो भारतीय लापता बताये गये

इस बंदरगाह पर लगातार हो रहा हमला

दो भारतीयों को सकुशल बचाया गया

दूतावास ने अपनी तरफ से जानकारी दी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ओडेसा बंदरगाह पर एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले के बाद दो भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमले की चपेट में आए मर्चेंट वेसल एमजी एजीएन रग्नार पर कुल चार भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से दो भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष दो लापता नागरिकों की तलाश और बचाव के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। दूतावास लगातार संबंधित यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है और लापता क्रू मेंबर्स की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से काला सागर क्षेत्र और विशेष रूप से ओडेसा पोर्ट लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों का निशाना बनता रहा है। यह हाल के दिनों में भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने वाली ऐसी दूसरी दर्दनाक घटना है। इससे पहले 19 जुलाई को ओडेसा बंदरगाह पर ही एमवी गोल्डन लियो (MV Golden Leo) नामक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस जहाज पर कुल 17 चालक दल के सदस्य सवार थे।

व्यापारिक जहाजों और नागरिक क्रू मेंबर्स पर हो रहे इन हमलों पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय ने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक नौवहन को निशाना बनाना और निर्दोष नाविकों की जान जोखिम में डालना बेहद निंदनीय है तथा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए।

बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने नाविकों को सलाह दी है कि वे संघर्ष-प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेषकर काला सागर क्षेत्र में किसी भी वाणिज्यिक जहाज पर रोजगार या तैनाती स्वीकार करने से पहले वहां के सुरक्षा जोखिमों का गहराई से आकलन करें। विदेश मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन नंबर और कांसुलर सहायता के लिए संपर्क विवरण भी जारी किए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।