Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pehowa Theft: पिहोवा में दो शराब ठेकों के ताले टूटे, हजारों की नकदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पू... Kaithal Police Action: कैथल पुलिस का ऑन द स्पॉट 'इंसाफ', आरोपियों की कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक; सरेआ... Faridabad News: फरीदाबाद में बेकाबू सांड का आतंक, हमले में एक व्यक्ति की मौत; भारी मशक्कत के बाद पकड... हरियाणा में 'कुर्की' की तैयारी! कर्ज और बकाया न चुकाने वालों को 15 दिन की मोहलत, उसके बाद नीलाम होगी... Latehar News: लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव बरामद, जंगली भैंसे के हमले में मौत का संदेह; इलाक... Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में मरीज बेहाल! जांच सुविधा के अभाव में भटकने को मजबूर, बदहाल व्यवस्... Jharkhand Weather Update: झारखंड में तपिश का तांडव, डालटनगंज सबसे गर्म; पलामू और कोल्हान सहित इन जिल... Ranchi Orient Craft News: रांची के ओरिएंट क्राफ्ट में महिला कर्मियों का हंगामा, 2 महीने से वेतन नहीं... Ranchi Firing: रांची में रक्षा राज्य मंत्री के घर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने युवक को मार... Wild Buffalo Attack: महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली भैंस का जानलेवा हमला, दो की मौके पर मौत; इलाके म...

नरेन्द्र मोदी का ब्रुनेई पहुंचने पर भव्य स्वागत

कई देशों के कूटनीतिक सफर पर गये भारतीय प्रधानमंत्री

  • युवराज बिहार ने किया स्वागत

  • दोनों देशों का दौरा एक्ट ईस्ट के तहत

  • सिंगापुर से तकनीकी सहयोग की उम्मीद

ब्रुनेई दारुस्सलाम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिन की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को यहां पहुंचे।  उनके ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचने पर ब्रुनेई के युवराज हाजी अल मोहतादी बिलाह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। बंदर सेरी बेगवान हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के स्वागत में युवराज बिलाह के अलावा, सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने वहां सम्मान गारद का निरीक्षण भी किया।  श्री मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जबकि दोनों देश अपने राजनयिक संंबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।  भारत के अधिकारियों ने कहा है कि श्री मोदी की पूर्व के देशों के साथ काम करने की एक्ट ईस्ट नीति में ब्रुनेई का एक महत्वपूर्ण स्थान है।

दोनों देशों के संबंध, परस्पर मित्रतापूर्ण हैं और दोनों देश द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर दोनों एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के विचारों को समझते हैं।  दोनों देशों के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध सदियों पुराने हैं। श्री मोदी बुधवार को ब्रुनेई से सिंगापुर जायेंगे।

ब्रुनेई, सिंगापुर की यात्रा के पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जतायी कि उनकी ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की यात्रा से भारत एवं आसियान के बीच साझीदारी और मजबूत होगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों के एक स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने के अलावा भारतीय उच्चायोग में नये चांसरी भवन का उद्घाटन भी करेंगे। वह रात में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद भी जाएंगे।

श्री मोदी ने रवाना होने से पहले अपने एक वक्तव्य में कहा, आज, मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं। जैसा कि हम अपने राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, मैं हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य माननीय सदस्यों के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री ने यात्रा के दूसरे चरण के बारे में कहा, ब्रुनेई से, मैं 4 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा करूंगा। मैं राष्ट्रपति थर्मन षण्मुगरत्नम, प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक तोंग से मिलने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैं सिंगापुर के जीवंत व्यापारिक समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात करूंगा।

उन्होंने कहा, मैं सिंगापुर के साथ विशेष रूप से उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण और सतत विकास के नए और उभरते क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक साझीदारी को प्रगाढ़ बनाने के लिए अपनी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। दोनों देश हमारी एक्ट ईस्ट नीति और हिन्द प्रशांत विजन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्राओं से ब्रुनेई, सिंगापुर और बड़े आसियान क्षेत्र के साथ हमारी साझीदारी और मजबूत होगी।