Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

अब रेवड़ी पर चर्चा के बदल रहा माहौल

केजरीवाल की चालों से हलाकान हो रही दिल्ली भाजपा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार, 22 नवंबर को रेवड़ी पर चर्चा मुहिम शुरू की। अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी मतदाताओं तक पहुंचेंगे और आप सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सुविधाओं (रेवड़ी) के बारे में पर्चे बांटेंगे। समझा जाता है कि इस रणनीति को तब अंतिम रुप प्रदान किया गया, जब भाजपा के लोग उनके घर के बाहर शीशमहल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे कार्यकर्ता दिल्ली भर में 65,000 बैठकें करेंगे ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि इन मुफ्त सुविधाओं का क्या मतलब है और केवल आप ही इन्हें कैसे दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा प्रदान कर रही है। आप सुप्रीमो ने कहा, दिल्ली में महिलाओं के लिए एक और रेवड़ी – मासिक 1,000 रुपये की सहायता – जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सभी मुफ्त सुविधाओं को बंद करना चाहती है।

केजरीवाल ने कहा, भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है और एक भी राज्य में वे मुफ्त रेवड़ी नहीं देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास इरादा नहीं है; केवल आप ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप कार्यकर्ता मतदाताओं से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी एक आधा राज्य है और केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियाँ हैं जितनी हमारे पास हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में भाजपा ने केवल आप सरकार के विकास कार्यों को रोकने का काम किया है। चुनावी तैयारियों में आगे निकली आप ने इन मुद्दों से जनता के मन में भाजपा के प्रति नाराजगी पैदा करने में आंशिक सफलता पा ली है क्योंकि आम जनता को दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से फायदा हुआ है।