Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने प... Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हा... Indian Navy Power: नौसेना को मिलेगी अभेद्य सुरक्षा; 449 करोड़ के स्वदेशी 'सैटेलाइट जैमर्स' के लिए रक... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Thane News: जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे,... Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया ... Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने द... Chhattisgarh Monsoon News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज Kabirdham News: कबीरधाम के धान उपार्जन केंद्रों में बड़ा घोटाला, रिकॉर्ड में हजारों क्विंटल धान गायब

राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को पत्र लिखकर आभार जताया

सबसे कठिन समय में जनता साथ खड़ी रही

राष्ट्रीय खबर

तिरूअनंतपुरमः हाल ही में वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा है। अपने नोट में राहुल गांधी ने अपने कठिन समय में बिना शर्त समर्थन के लिए वायनाड के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दो सीटों से चुनाव लड़ा और जीता। नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को 4 जून को आए लोकसभा परिणामों के 14 दिनों के भीतर एक सीट खाली करनी थी। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने रायबरेली सीट को बरकरार रखने का फैसला किया, जो गांधी परिवार का गढ़ है।

राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखे अपने नोट में कहा, आपने मुझे बेशुमार प्यार और स्नेह से गले लगाया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं, आप किस समुदाय से हैं, आप किस धर्म को मानते हैं या आप कौन सी भाषा बोलते हैं।जब मैं दिन-ब-दिन दुर्व्यवहार का सामना कर रहा था, तो आपके बिना शर्त प्यार ने मेरी रक्षा की। आप मेरी शरण, मेरा घर और मेरा परिवार थे। उन्होंने कहा, मुझे एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि आपको मुझ पर संदेह है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हालांकि उन्हें वायनाड सीट छोड़ने का दुख है, लेकिन उन्हें इस बात से तसल्ली है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां मौजूद रहेंगी। उन्होंने लिखा, मुझे पूरा विश्वास है कि अगर आप उन्हें मौका देते हैं तो वह आपकी सांसद के तौर पर बेहतरीन काम करेंगी। कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले वायनाड उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाया है। यह उनका चुनावी पदार्पण भी होगा।