Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

बंगाल की खाड़ी से आ पहुंचा मॉनसून

भीषण गर्मी से राहत दिला रहे हैं समुद्र से आने वाली हवा

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः इस बार भी केरल के बदले बंगाल की खाड़ी से मॉनसून प्रवेश कर चुका है। आम तौर पर बंगाल में मॉनसून छह जून को प्रवेश करता है। इस बार यह काम छह दिन पहले ही हो चुका है। मौसम विभाग ने कहा, मानसून शुक्रवार को उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में प्रवेश कर गया है। इससे पहले 2009 में आखिरी बार मानसून ने मई में राज्य में प्रवेश किया था।

पिछले साल 12 जून को मानसून ने राज्य में प्रवेश किया था। मई के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया। इससे पहले, मानसून ने 25 मई 2009 को राज्य में प्रवेश किया था। 2006 में मानसून 27 मई को आया था। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा, इस साल रेमल के कारण मानसून के थोड़ा पहले प्रवेश करने के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बनी हैं। मानसून की शुरुआत में कई कारक भूमिका निभाते हैं। इनमें इस साल साइक्लोन रेमल ने अहम भूमिका निभाई है।

अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी रहेगी। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और उत्तरी दिनाजपुर में रविवार तक भारी बारिश जारी रहेगी। इनमें कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, ये दोनों जिले मंगलवार तक जारी रहेंगे।

वर्षा 7 से 20 सेमी तक हो सकती है। दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, जबकि मानसून पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुका है, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत गर्मी से झुलस रहे हैं। लू चल रही है। इसके बीच ही दोनों तरफ से समुद्री हवा के प्रवेश ने राहत का माहौल बनाना प्रारंभ कर दिया है।

इससे प्रचंड गर्मी से प्रभावित इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। दूसरी तरफ समय से पहले दक्षिण पश्चिम मॉनसून के केरल में प्रवेश करने के बाद भी वह अपनी दिशा में तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है। इसके बाद भी पश्चिम से लेकर पूर्व दिशा से समुद्री हवा माहौल को थोड़ा थोड़ा ठंडा करने लगी है।