Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

मोदी की झूठ में ठप विकास की गाड़ी : राहुल

प्रधानमंत्री की गलतबयानी पर पलटवार किया पार्टी ने


  • चार सौ पार का नारा अब नहीं लगाते

  • मोदी की गारंटी पर भी नहीं बोल रहे

  • सिर्फ झूठ बोलकर बरगला रहे हैं


नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में रेडियो टीवी के माध्यम से सिर्फ झूठ की वाणी ही प्रसारित तथा प्रचारित होती रही और विकास की गाड़ी का पहिया ठप पड़ गया है। श्री गांधी ने कहा टीवी-रेडियो हर जगह, गूंजती रही झूठ की वाणी, थम गए तरक्की के पहिए, ठप पड़ गई विकास की गाड़ी।

परिवर्तन की आहट सुनिए, कांग्रेस को चुनिए। उन्होंने कांग्रेस की सरकार आने पर जनता को मिलने वाली गारंटी का जिक्र करते हुए कहा कांग्रेस की गारंटी, हिंदुस्तानियों की सरकार। महिलाओं को 8,500 रुपये माह, युवाओं को एक लाख रुपए साल की नौकरी,30 लाख रिक्तियों पर भर्ती, किसानों को कानूनी एमएसपी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के वादे पर तंज करते हुए उन्होंने कहा मोदी की गारंटी- अडाणियों की सरकार- देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब मे, चंदे के धंधे वाली वसूली गैंग, संविधान और लोकतंत्र खतम,किसान पाई-पाई का मोहताज। उन्होंने आगे कहा फर्क साफ है-कांग्रेस हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएगी और मोदी जी जानते हैं कि इलेक्शन उनके हाथ से निकल गया है।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण मतदान के रुख को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा के चुनावों में पहले चरण के मतदान के रुख से श्री मोदी डर गये हैं और लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र न्याय पत्र हैं और प्रधानमंत्री इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विरासत कर का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री मोदी उन मुद्दों को सामने ला रहे हैं जिनका कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के रुख से साफ है कि भाजपा की सीटों में भारी गिरावट आने वाली है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने अपनी चुनावी पार्टी के नारों में भी बदलाव किया है और 400 पार या मोदी की गारंटी का नारा लगाना भी बंद हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की आवाज सुनने के बाद न्याय पत्र तैयार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में श्री मोदी की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है और समाज में आर्थिक असमानता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा, अपनी पांच न्याय 25 गारंटी के साथ, हम यह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और चार जून को हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी के लिए न्याय , आर्थिक और सामाजिक समानता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी।