Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों... Chhattisgarh Ganja Smuggling: गांजा तस्कर की 2.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क; रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवा... Triple Theft in Bhilai: कातुल बोर्ड इलाके में दहशत; CCTV का DVR भी उड़ा ले गए चोर, पुलिस की कार्यप्रण...

22 लोगों के पास देश की 70 करोड़ की आबादी के बराबर पैसा: राहुल गांधी

अखिलेश यादव के साथ यूपी की रैली

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि फिलहाल 22 भारतीयों के पास उतना पैसा है, जितना बाकी की कुल आबादी 70 करोड़ है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 22 लोगों को ‘बैंकों का सारा पैसा दे दिया और उनकी मदद के लिए वस्तु एवं सेवा कर तथा नोटबंदी लागू की।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, आज 22 लोगों के पास देश की 70 करोड़ आबादी के बराबर पैसा है। इतना सारा पैसा कहाँ से आता है? यह आपका पैसा है जो जीएसटी से आता है। ये अरबपति भारत में चीनी उत्पाद बेचते हैं। छोटे स्तर के व्यवसायी और कारीगर जो मेक इन इंडिया को वास्तविकता बना सकते हैं, पीएम मोदी उनके लिए नोटबंदी और जीएसटी लाते हैं।

गांधी ने यह भी कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई” है, जिसमें एक तरफ विपक्ष का इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है। जहां एक तरफ इंडिया गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस हैं। यह विचारधारा की लड़ाई है। जहां इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहा है, वहीं भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पश्चिमी यूपी की अमरोहा सीट हार गई थी। बसपा के पूर्व सांसद दानिश अली अमरोहा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस पर रैली में अखिलेश यादव ने कहा, हम देख सकते हैं कि दानिश अली यहां (अमरोहा) ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.

मैंने हमेशा कहा है कि पश्चिम की हवा न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इससे पहले शुक्रवार (19 अप्रैल) को एक सार्वजनिक रैली में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा था कि फिल्म दो शहजादे की जोड़ी की शूटिंग चल रही है, लेकिन इसे पहले ही लोगों ने खारिज कर दिया है। अमरोहा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।