Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
17 दिन बाद फिर पटरी पर लौटी इंदौर-दौंड एक्सप्रेस; पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे 1 अक्टूबर तक बढ़े, चेक क... सिंधिया राजघराने की ₹40,000 करोड़ की संपत्ति विवाद में आज जिला कोर्ट में सुनवाई, महासमझौते पर टिकी न... भोपाल में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, 3 अलग-अलग मामलों में 6.58 लाख रुपये की ठगी; जीरो FIR दर... जबलपुर में एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल का बड़ा एक्शन! भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाला 'आरके अग्रवाल डायग्नो... निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुईं नियमित यात्री सेवाएं, CM डॉ. मोहन यादव ने मालवा और सोमनाथ एक्सप्... दमोह में स्कूल के पास खुले गड्ढे में डूबने से 2 मासूमों की मौत, ओंकारेश्वर में सेप्टिक टैंक ने ली बच... छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लिए रेल सुविधाओं की लंबी लिस्ट! सांसद बंटी साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ... निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में रोक लगाने की याचि... गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस...

चंद अमीरों के लिए काम करते हैं नरेंद्र मोदीः राहुल गांधी

केरल के कोझिकोड में एक चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस का हमला

राष्ट्रीय खबर

तिरुअनंतपुरमः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी भारत के 5-6 बड़े अमीर व्यापारियों के साधन हैं। गांधी ने चुनावी बांड प्रणाली की भी आलोचना की और इसे लोगों पर दबाव डालने का एक तरीका बताया।

उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी शक्तिशाली सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल व्यापारियों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता है। केरल के कोझिकोड में एक चुनाव अभियान में, राहुल गांधी ने कहा, हर छोटे शहर या गांव में कुछ लोग हैं जो पैसे की उगाही करते हैं। इसके लिए ऐसे लोग शारीरिक क्षति की धमकी देते हैं। मलयालम में आप इस जबरन वसूली को कोल्ला आदिक्कल (लूट) कहते हैं, लेकिन मोदी इसे चुनावी बांड कहते हैं। एक आम चोर जो सड़कों पर कर रहा है, वही प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं।

गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विशिष्ट व्यापारियों को डराने के लिए ”परिष्कृत” तरीके अपनाने का आरोप लगाया। चुनावी बांड के स्तर पर, धमकियां कहीं अधिक परिष्कृत हैं। ईडी, सीबीआई और आयकर के लोग आएंगे, वे पूछताछ करेंगे और इसके अंत में, वे कहेंगे कि आप उनका व्यवसाय अडाणी को क्यों नहीं दे देते।

वायनाड लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस तरह से अडाणी ने मुंबई हवाईअड्डे को उसके पिछले मालिक से हासिल कर लिया। गांधी ने आगे आरोप लगाया कि अन्य मामलों में, इसी तरह की जबरदस्ती रणनीति के परिणामस्वरूप व्यापारियों ने चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा को धन दिया।

वायनाड सांसद ने पार्टी समर्थकों को अपने संबोधन के दौरान कहा, नरेंद्र मोदी एक साजिश के तहत प्रसारित किये गये साक्षातकार में इस सबसे बड़े भ्रष्टाचार घोटाले चुनावी बांड योजना, का बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। कोझिकोड जिले के कोडियाथुर में उनके रोड शो के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि चुनावी बांड योजना के माध्यम से योगदान देने वाली 3,000 कंपनियों में से 26 की ईडी जैसी जांच एजेंसियों ने जांच की। उन्होंने कहा कि इनमें से 16 कंपनियों ने चल रही जांच के दौरान बांड खरीदे।