Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अभिनेता सह सांसद देव ने कहा, सिर्फ दीदी के साथ हूं टीएमसी में ऑपरेशन लोट्स की गाड़ी फंसती दिख रही है विकास की अंधी दौड़ में दांव पर पर्यावरण Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए... Roorkee Crime News: जेल के सामने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; बदमाशों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी में कैद...

मधु कोड़ा की अवमानना याचिका पर सुनवाई

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ में चर्चित आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इनकम टैक्स विभाग से जवाब तलब किया गया। वही, सीआईडी पटना में चल रहे अपील में फाइनल आर्डर जारी करने पर रोक लगा दिया गया है।

मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। आय से अधिक संपत्ति मामले में मधु कोड़ा पर जो केस चल रहा है, उसमें जो गवाही हुई है उन गवाहों से क्रॉस एग्जामिन करने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई थी।

पूर्व में हाईकोर्ट ने उन्हें क्रॉस एग्जामिन के लिए आदेश दिया था। लेकिन बाद में उन्हें कुछ क्रॉस एग्जामिन करने दिया गया और कुछ में बंद कर दिया। पूरा क्रॉस एग्जामिन नहीं होने पर मधु कोड़ा की ओर से हाई कोर्ट में अवमाननावाद याचिका दायर की गई है। कोर्ट को बताया गया कि पूर्व में हाईकोर्ट ने आदेश दिया था लेकिन उन्हें पूरा क्रॉस एग्जामिन नहीं करने दिया गया।

वहीं इनकम टैक्स के ओर से बताया गया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर दिया गया है। जिस पर अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि यह अवमानना का मामला है। इसलिए आप लिखित जवाब अदालत में शपथ पत्र के माध्यम से दीजिए। प्रार्थी को भी कहा कि किस-किस का क्रॉस एग्जामिन नहीं हुआ है, इसकी सूची अदालत में पेश करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को निर्धारित की गई है।