Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhatarpur News: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव के काफिले पर विवाद, 120 गाड़ियों के जाम से जनता परेशान Bhopal News: भोपाल में उपद्रव के बाद AIMIM के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का आरोप Ujjain News: उज्जैन की 18 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलाइजेशन, 'ज्ञान भारतम' के तहत बड़ी प... Chambal River News: चंबल नदी में छोड़े गए 83 कछुए, उसैद घाट की हेचरी में हुआ था जन्म Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड MP Congress Talent Hunt: एमपी कांग्रेस में अनुसंधानकर्ताओं की भर्ती, जीतू पटवारी ने खुद लिए साक्षात्... शिप्रा शुद्धिकरण: उज्जैन के आला अधिकारियों ने बस और पैदल किया 29 किमी घाटों का निरीक्षण, 140 सड़कें ... Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान...

राममंदिर की आरती का होगा सीधा प्रसारण

चुनाव के ठीक पहले दूरदर्शन के फैसले पर बवाल

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल प्रतिदिन अयोध्या के राम मंदिर से आरती प्रसारित करेगा। सरकारी प्रसारक ने कहा कि दूरदर्शन (डीडी) नेशनल रोजाना सुबह 6.30 बजे अयोध्या में हाल ही में उद्घाटन किए गए राम मंदिर से आरती समारोह का सीधा प्रसारण करेगा। सोशल मीडिया पर यह जानकारी देने के साथ साथ बताया गया है कि सुबह की दैनिक आरती के सीधे प्रसारण की अनुमति लेने का प्रयास कर रहे हैं। अब जब मंजूरी मिल गई है, तो वे सभी भक्त जो विभिन्न कारणों से अयोध्या जाने में असमर्थ हैं, वे डीडी नेशनल के माध्यम से भगवान राम के शुभ दर्शन कर सकते हैं, एक अधिकारी ने कहा।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दूरदर्शन के इस फैसले को विपक्ष फिर से राम के बहाने चुनाव प्रचार का नया तरीका मान रहा है। वैसे भी हाल के दिनों में दूरदर्शन पर मोदी के प्रचार और सरकार समर्थक कार्यक्रमों की वजह से विरोधी दलों के नेताओं ने इस संस्था की कई बार आलोचना की है।

यहां तक कि कांग्रेस ने जिन प्रमुख एंकरों के कार्यक्रमों का वहिष्कर करने का एलान किया है, उनमें दूरदर्शन का भी एक पत्रकार शामिल है। इन तमाम लोगों के खिलाफ सीधा आरोप लगा था कि वे दरअसल हमेशा ही मोदी समर्थक के तौर पर अपने कार्यक्रमों से एजेंडा संचालित करते हैं। इन एंकरों की असली काम विपक्ष को नकारा साबित करने के साथ साथ मोदी की सफलताओं का प्रसारण करना है।

बता दें कि राम मंदिर के उदघाटन के वक्त भी जिस तरीके से पूरे कार्यक्रम को दिखाया गया, उसे भी विपक्ष ने मोदी का प्रचार ही करार दिया था। इसी वजह से अब दूरदर्शन के इस फैसले को भी एक सामान्य प्रसारण के नाम पर मोदी का चुनाव प्रचार करार देने की  बात कही गयी है।