Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मा... भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों प... Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द... खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मि... Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्... South Haryana: दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का बड़ा एक्शन, 500 क्रशरों पर 100 करोड़ का बकाया; अब कटेंगे... '30 मीटर दूर गिरते रहे बम-मिसाइल': मौत को मात देकर वतन लौटा निखिल, सुनाई युद्ध के मैदान की खौफनाक दा... Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, 20 अप्रैल... Haryana Police Promotion: हरियाणा के 22 HPS अधिकारियों का IPS में प्रमोशन जल्द, यहाँ देखें संभावित अ... Haryana Weather Update: हरियाणा के 19 शहरों में गर्मी का तांडव, [जिले का नाम] रहा सबसे गर्म; किसानों...

वीडियो, बरकट्ठा जंगल में अभी आराम फरमा रहा है बाघ

वन विभाग के अधिकारी अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं


  • पहले नेशनल पार्क में शिकार किया था

  • शायद पन्ना अभयारण्य का कन्हैया है

  • पलामू और चतरा होते हुए इधर आया


राष्ट्रीय खबर

रांचीः विशाल आकार का रॉयल बंगाल टाईगर अभी हजारीबाग के बरकट्ठा के इलाके में ही ठहरा हुआ है। आम तौर पर बाघ प्राकृतिक तौर पर दिन में चालीस किलोमीटर तक का दायरा तय करता है। इसमें उसका अपना इलाका होता है। हजारीबाग में जिस बाघ के होने की जानकारी मिली  है, वह लंबे समय से चलता जा रहा है।

दूसरे शब्दों में उसे एक घुमंतू माना जा रहा है। वैसे ऐसे बाघों के बहुत दूर तक निकल जाने की पूर्व जानकारी भी है। पश्चिम बंगाल के इलाके में रहने वाला एक बाघ अचानक सुंदरवन के जंगलों से होते हुए खाड़ी तैरकर बांग्लादेश चला गया था। उस पर लगे रेडियो कॉलर की वजह से इसकी पुष्टि हुई है।

देखें उस बाघ का वीडियो

हजारीबाग के इलाके में पहुंचने के पहले यह बाघ पलामू के बाद चतरा होते हुए यहां तक आ पहुंचा है। पहले यह हजारीबाग नेशनल पार्क के इलाके में दो दिनों तक रूका हुआ था। अब उसके बरकट्ठा में होने की पुष्टि हुई है। इस बीच पता चल रहा है कि यह रॉयल बंगाल टाईगर मूल रूप से मध्यप्रदेश के जंगलों से निकला है।

वह अपने घूमने की आदत की वजह से बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी गया था। मध्यप्रदेश के वन विभाग के मुताबिक अगर यह बाघ आकार में काफी बड़ा है तो वह पन्ना के जंगल का कन्हैया हो सकता है।

वहां के अधिकारियों ने इस कन्हैया नामक बाघ को वहां पिछले डेढ़ महीनो से नहीं देखा है। हजारीबाग के इलाकों में गीली मिट्टी पर इसके पंजों के जो निशान दर्ज किये गये हैं, उसके आधार पर विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि इतने बड़े आकार के रॉयल बंगाल टाईगर देश में बहुत कम ही है। इसके वजन के बारे में अनुमान है कि यह करीब तीन सौ  किलो वजन का है।

हजारीबाग नेशनल पार्क में कुछ वन्य जीवों का शिकार होने के बाद ही विभाग के जानकारों का दिमाग ठनका था। जिस तरीके से यह शिकार किया गया था, वह बताता था कि यह किसी बड़े आकार के बाघ का ही हमला था। उसके बाद से निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।