Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

शबनीम इस्माइल को मुंबई ने 1.20 करोड़ में खरीदा

मुंबईः मुंबई इंडियंस ने शबनीम इस्माइल को 1।20 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, अब मुंबई इंडियंस की मेंटर झूलन गोस्वामी ने बताया कि ऑक्शन में शबनीम इस्माइल पर भारी-भरकम राशि क्यों खर्च की। मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी शबनीम इस्माइल को 1।20 करोड़ रुपए में खरीदा।

झूलन गोस्वामी ने कहा कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को शबनीम इस्माइल से काफी कुछ सीखेन को मिलेगा। इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का अनुभव टीम के काम आएगा। झूलन गोस्वामी ने कहा कि शबनीम इस्माइल के पास काफी अनुभव है। शबनीम इस्माइल मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों संग अपना अनुभव साझा करेंगी, जिससे युवा गेंदबाज बेहतर कर पाएंगे।

शबनीम इस्माइल ने 113 टी20 मैचों में 123 खिलाड़ियों को आउट किया है। झूलन गोस्वामी कहती हैं कि शबनीम इस्माइल वर्तमान में महिला क्रिकेट में सबसे तेज़ गेंदबाज़ हैं, उसके पास काफी अनुभव है, हम एक बेहतरीन तेज गेंदबाज चाहते थे। साथ ही कहा कि शबनीम इस्माइल भारतीय युवा गेंदबाज जिन्तिमणि कलिता और पूजा वस्त्रकार जैसे हमारे युवा तेज गेंदबाजों को सलाह दे सकती हैं, जो उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

झूलन गोस्वामी ने कहा कि हमारे गेंदबाजी आक्रमण में काफी विविधता है। अमनदीप कौर बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर हैं, जो महिला क्रिकेट में बहुत असामान्य है। हमारे पास फातिमा जाफर भी हैं, जिन्होंने घरेलू टी20 चैंपियन में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि हमारी टीम फाइटिंग स्पिरिट के लिए जानी जाती है। इसलिए हम एक टीम के रूप में लड़ने और खेलने पर ध्यान देंगे क्योंकि इसी ने हमें पहले सीजन में चैंपियन बनाया।