Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

पनौती का सवाल चुनाव आयोग तक पहुंचा

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने से भाजपा नाराज है। पहले ही भाजपा के कई नेता इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। दरअसल पीएम मोदी द्वारा राहुल गांधी को एक जनसभा में मुर्खों का सरदार कहने के बाद राहुल गांधी ने अहमदाबाद मैच में भारत के हार का उल्लेख करते हुए उन्हें पनौती कर दिया था।

गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा, पनौती…पनौती…पनौती…हमारे लड़के विश्व कप जीतने की राह पर थे लेकिन पनौती ने उन्हें हरा दिया…इस देश के लोग जानते हैं। आज राजस्थान के भरतपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, जेबकतरे कभी अकेले नहीं आते, तीन लोग होते हैं।

एक सामने से आता है, एक पीछे से और एक दूर से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम ध्यान भटकाना है आपका ध्यान। वह सामने से टीवी पर आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी और जीएसटी के विषय उठाकर जनता का ध्यान भटकाते हैं। इसी बीच, अडाणी पीछे से आते हैं और पैसे ले जाते हैं।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा ने लिखा एक प्रधानमंत्री की तुलना जेबकतरा और पन्नौती से करना एक वरिष्ठ नेता के लिए सबसे अशोभनीय है और यह राजनीतिक चर्चा के गिरते स्तर का एक लक्षण है। भाजपा के पत्र में कहा गया है, किसी भी व्यक्ति को जेबकतरा कहना न केवल क्रूर दुर्व्यवहार और व्यक्तिगत हमला है, बल्कि उस व्यक्ति का चरित्र हनन भी है, जिसके खिलाफ उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने के स्पष्ट इरादे से ऐसी टिप्पणी की गई है।

वैसे अहमदाबाद में भारत की हार के बाद अचानक से जब राहुल गांधी ने टीम के पराजय पर ऐसी टिप्पणी कर दी तो सोशल मीडिया में यह शब्द अचानक से चल निकला। लोग चुनावी मौसम में इस पर मजे भी ले रहे हैं। इसके बीच ही भाजपा द्वारा शिकायत किये जाने की पुष्टि हुई है।