Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

अनंतनाग अभियान कर गया पांचवें दिन में प्रवेश

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियान रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। घने जंगल के कारण अनंतनाग में गाडोल कोकेरनाग का ऑपरेशन बलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।

सेना आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए ड्रोन और उच्च क्षमता वाले बमों का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने कहा, यह क्षेत्र असाधारण रूप से सीमित है, जहां एक तरफ घने जंगल हैं और दूसरी तरफ खड़ी खाई है। सुरक्षा बलों ने गडोल कोकेरनाग में एक सख्त बहु-स्तरीय घेरा डाला हुआ है।

शनिवार को एक ड्रोन फुटेज में बल की कार्रवाई में एक संदिग्ध ठिकाने को नष्ट होते दिखाया गया। फुटेज के एक अन्य हिस्से में एक आतंकवादी को एक ठिकाने पर गोले लगने के बाद छिपने के लिए भागते हुए दिखाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि इलाका कठिन और चुनौतीपूर्ण होने के कारण ऑपरेशन में समय लग रहा है तथा सुरक्षा बल अतिरिक्त सावधानी बरत रहे है।

सुरक्षा बलों का यह अभियान दो सम्मानित सेना अधिकारियों, 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमां डग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत  सह, उनके कंपनी कमांडर, मेजर आशीष धोंचक, और पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजामिल भट के बुधवार को एक ऑपरेशन में शहीद होने के बाद से चल रहा है। सेनाएं आतंकवादियों को मार गिराने के लिए यूएवी का इस्तेमाल कर रही हैं और मोर्टार दाग रही हैं।