Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता? सावन में कांवड़ खंडित होने पर न हों भयभीत, शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर पुनः शुरू करें यात्रा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अखिलेश का बड़ा हमला! 63 किमी के सफर और पंखे से सुखाने वाली मरम्मत पर कसा ... तरुण तेजपाल को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द, तहलका के पूर्व एडिटर रेप केस मे...

कुख्यात अपराधी मंटु यादव हथियार के साथ किया गिरफ्तार

  • हत्या से आर्म्स एक्ट तक का मामला दर्ज था

  • दियारा क्षेत्र के लोग उसके आतंक में थे

  • कई अन्य के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

दीपक नौरंगी

भागलपुरः भागलपुर पुलिस के टॉप दस की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी मंटु यादव को अवैध हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। उस पर विभिन्ना थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी तलाश होने की वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलते रहता था।

ये सुल्तानगंज, नवगछिया व खगड़िया दियारा क्षेत्र में रंगदारी की घटना को अंजाम दिया करता था। बल पूर्वक दियारा क्षेत्र के जमीन पर कब्जा कर लिया करते थे। आमजनों में इसका काफी भय था जिस कारण से कोई पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। इस अपराधी की गिरफ्तारी के बाद भागलपुर, नवगछिया पुलिस जिला और खगड़िया जिला के किसानों ने राहत की सांस ली है

गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं गिरफ्तार अपराधी मंटू यादव ने पुलिस को बताया है कि उसको हथियार और कारतूस किसने दिए हैं गिरफ्तार अपराधी मंटू यादव पर करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज है मंटु यादव का अपराधिक पूर्व में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने हाल फिलहाल भागलपुर के कई फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। फरार एक दर्जन से भी अधिक मामले में फरार अपराधी रहमत कुरैशी सहित कई बड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कई बड़े और फरार अपराधियों के घर में कुर्की की भी कार्रवाई पुलिस ने की है।

विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापामारी टीम में कई पुलिस अफसर शामिल थे पु.नि., प्रियरंजन, पु.नि.-सह- थानाध्यक्ष, पु.अ.नि. राजीव कुमार, प्रभारी पु.अ.नि. मिथिलश कु. चौधरी, पु.अ.नि. राज रतन, थानाध्यक्ष, बबरगंज 5. पु.अ.नि. प्रिय रंजन, पु.अ.नि. प्रमोद साह,  पु.अ.नि. मिथिलेश कुमार टीम में शामिल थे।