Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramgarh Mine Accident: बंद खदान में 4 लोगों की मौत पर गरमाई सियासत; बाबूलाल मरांडी ने सीसीएल की लापर... World Blood Donor Day: रक्तदान को 'उत्सव' की तरह मना रहे युवा; हजारीबाग से गोड्डा तक रक्तदान शिविरों... Ranchi Traffic News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी; 5 महीने में कटे 33 करोड़ के चालान, बिना हेल... Sutlej River Firozpur: सतलुज दरिया में बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता; फिरोजपुर के तटीय गांवों पर मंडराया... Gurdaspur News: डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के बाथरूम में मिला प्रवासी मजदूर का शव... Jalandhar Man Died in Greece: ग्रीस में बड़ा हादसा; बाठ कलां के तिलक राज लल्ली की खाई में गिरने से मौ... Ludhiana Road Scam: सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला; पार्षद ने इंच-टेप लेकर पकड़ी घटिया मटीरियल की धांधली Ludhiana Land Fraud: जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज Ludhiana Crime News: नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार; 250 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार Kharar Murder Case: गांव बडाली में प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या; इलाके में फैली सनसनी

मात्र चार महीने में पेरू की चौतीस सौ महिलाएं लापता

लिमाः देश में इस वर्ष के जनवरी से अप्रैल के बीच पेरू में 3,400 से ज्यादा महिलाएं लापता हो गईं। देश के लोकपाल कार्यालय ने शनिवार (10 जून) को कहा। यह बात बाहर आने के बाद वहां राजनीतिक बवाल मच गया है। 2023 के पहले चार महीनों में, 3,406 महिलाओं के लापता होने की सूचना मिली थी।

कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक लापता हुई महिलाओं और लड़कियों में से केवल 1,902 ही पाए गए हैं, और 1,504 अभी भी लापता हैं। वैसे सरकारी स्तर पर इन महिलाओं का क्या हुआ है, इस बारे में अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। देश के उप लोकपाल इसाबेल ऑर्टिज़ ने कहा कि गायब होने को पेरू में आसन्न खतरे की स्थिति के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, राज्य 33 मिलियन लोगों के इस देश में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। इसी बहस के बीच यह आंकड़ा भी सामने आया है कि महिलाओं और लड़कियों के लापता होने का यह सिलसिला पहले से ही चला आ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 2022 में, 5,380 से अधिक महिलाओं, ज्यादातर लड़कियों और किशोरों के लापता होने की सूचना मिली थी।

यह संख्या 2021 के मुकाबले 9.7 फीसदी कम है। विभिन्न नारीवादी गैर सरकारी संगठनों के अनुसार, पुलिस और अभियोजक का कार्यालय कई मामलों की पर्याप्त जांच नहीं करता है क्योंकि उनका मानना ​​है कि महिलाएं स्वेच्छा से भाग गई हैं। दूसरी तरफ इन महिलाओं और लड़कियों का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए भी किये जाने का संदेह व्यक्त किया गया है।

दरअसल सरकारी स्तर पर औपचारिक तौर पर इनके लापता होने पर कोई बयान नहीं आने की वजह से ही ऐसा संदेह और बढ़ रहा है। कुछ संगठनों ने आशंका जतायी है कि देश में व्याप्त गरीबी का फायदा उठाकर कोई अंतर्राष्ट्रीय गिरोह चंद पैसों की लालच में इन महिलाओ को दूसरे देशों तक पहुंचा रहा है। एक बार देश से बाहर चले जाने के बाद वे दरअसल कहां और किस हाल में है, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।