Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे टीएमसी के बागी सांसद; क्या भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ... Sattu Paratha Recipe: शेफ कुणाल कपूर स्टाइल सत्तू का पराठा और चोखा; घर पर बनाएं ढाबा जैसा स्वाद Somvati Amavasya 2026: अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज; जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और दान का महत्व AC Buying Guide 2026: इन्वर्टर AC लेना फायदेमंद है या नॉन-इन्वर्टर? बिजली बिल कम करने का सही तरीका Crude Oil Price Drop: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 4% सस्ता, क्या पेट्रोल-डीजल के घटेंगे दाम? US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बनी प्रारंभिक सहमति; ईरान को मिल सकती है 300 अरब ड... Veer Pahariya Upcoming Movie: 'बेनाम' से वापसी करेंगे वीर पहाड़िया; महेश भट्ट की फिल्म में निभाएंगे ... Vidarbha Pro T20 League Final: पगारिया स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन; आखिरी ओवर में संस्कार चावटे का कमाल West Bengal Politics: लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे टीएमसी के बागी सांसद; क्या भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ... Siwan Unique Wedding: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने कराई शादी; वीडियो हुआ वायरल

छह आईपीएस का तबादला, तीन एडीजी स्तर के अफसर बदले

राष्ट्रीय खबर का आकलन हुआ सच

  • एक आईजी और दो डीआईजी को मिली नई जिम्मेदारी

  • इस महीने और भी वरीय अफसरों के तबादले की चर्चा

  • तमाम तबादले डीडीपी भट्टी की इच्छा के मुताबिक हुए

दीपक नौरंगी

पटना: बिहार में इन दिनों आईपीएस अधिकारी के तबादले को लेकर राष्ट्रीय खबर ने सबसे पहले समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। राष्ट्रीय खबर के समाचार का आकलन सच साबित हुआ। बताया जाता है कि छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के तबादले में वर्तमान डीजीपी आर एस भट्टी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई है।

सोमवार को रात्रि 9. 15 बजे राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर दी जिसमें छह आईपीएस अधिकारी को राज्य सरकार ने इधर से उधर कर दिया। तीन एडीजी स्तर के आईपीएस और एक आईजी और दो डीआईजी का तबादला किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार झा को तकनीकी सेवा एवं वितंतु से तबादला करते हुए उनको अपर पुलिस महानिदेशक स्टेट क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो और आधुनिकीकरण की नई जिम्मेदारी मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक निर्मल कुमार आजाद को सह- अपर आयुक्त नागरिक सुरक्षा पटना को तकनीकी सेवा एवं  एवं वितंतु बनाया गया है। डॉ कमल किशोर सिंह को स्टेट क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो और आधुनिकीकरण के पद से हटाते हुए सह- अपर आयुक्त नागरिक सुरक्षा पटना की नई जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जाता है कि पुलिस बिहार दिवस के कार्यक्रम के मौके पर 1996 बैच के आईपीएस डॉ कमल किशोर सिंह के द्वारा बेहतर तैयारी की गई थी। जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी को डॉ कमल किशोर सिंह के कार्यों की प्रशंसा कर रहे थे। लेकिन अचानक आईपीएस डॉ कमल किशोर सिंह के तबादले को लेकर पुलिस मुख्यालय में कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है। डॉ कमल किशोर सिंह का तबादला कितना उचित था यह कहना कठिन होगा।

2003 बैच के आईपीएस राजेश कुमार को आईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिहार पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है इससे पहले राजेश कुमार डीआईजी मानवाधिकार हुआ करते थे। डीआईजी मो शफीउल हक को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (उतरी मंडल) मुजफ्फरपुर बनाया गया है। डीआईजी विनोद कुमार को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस( केंद्रीय मंडल) पटना बनाया गया है। बताया जाता है कि जून महीने के अंतिम में कई सीनियर आईपीएस अधिकारी के तबादले की पूरी संभावना है।