Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

सोचा था दीमक लगा है, खोला तो होश उड़ गये

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः मकान मालिक तथा घर के अन्य लोगों को लगता था कि इस दरवाजे में दीमक लग गया है। दरवाजे के अंदर से खटर पटर की आवाज से वे यही अंदाजा लगाये बैठे थे। महाराष्ट्र के गोंदिया के से एक गांव की यह घटना है। दरवाजे के अंदर दरअसल एक नहीं, दो नहीं, 39 सांप एक साथ थे। दरवाजे के चौखट के अंदर यह सारे सांप पाये गये हैं।

इस घटना के बारे में जो जानकार यहां तक पहुंची है, उसके मुताबिक दरवाजे का चौखट पूरी तरह से बंद थी। बेशक, किसी को इसकी इतनी चिंता नहीं थी। लेकिन अचानक एक नौकरानी ने देखा कि दरवाज़े के पास किस चीज की आवाज आ रही है। उसे संदेह हुआ कि कोई व्यक्ति दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

चौखट के छोटे से छेद से अंदर झांककर देखा तो एक सांप नजर आया। घऱ में सांप होने की सूचना पूरे गांव में फैल गयी तो गांव वाले भी वहां एकत्रित हो गये। कई लोगों ने अंदर झांककर देखा तो पता चला कि अंदर एक या दो सांप नहीं दर्जनों सांप हैं। सूचना वन विभाग को दी गई। उनकी ओर से अधिकारी सांप को रेस्क्यू करने पहुंचे।

इस चौखट के गड्डे में छिपे सभी सांपों को एक एक कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया था कि दरअसल सांप ने यही शायद अंडे दिये थे, जिससे यह सारे बच्चे निकले हैं।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए फैल गया है। वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही पलों में यह वायरल हो गया। वैसे सांपों को सकुशल निकालने वाले विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सांपों की सेहत की जांच कर लेने के बाद उन्हें सकुशल जंगल में छोड़ दिया जाएगा।