Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

यूक्रेन को दो जहाज भरकर भेजेगा हथियार

इस्लामाबादः युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके साथ खड़े होने को कहा है। इसी बीच पता चला कि पाकिस्तान टैंकों और रॉकेटों से भरे 230 कंटेनर यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है। बदले में, इस्लामाबाद को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष  से एक बड़ा वित्तीय पैकेज प्राप्त होगा।

यह सूचना तब बाहर आ रही है जबकि पाकिस्तान का मददगार चीन अभी रूस के साथ खड़ा है। जानकार मानते हैं कि देश की ध्वस्त होती अर्थव्यवस्था की वजह से अब पाकिस्तान की यह मजबूरी हो गयी है कि वह पश्चिमी देशों के सारे निर्देशों का पालन करे।

मालूम हो कि पाकिस्तान के दो जहाज एमवी बोकराम और एमवी खेरसॉन अप्रैल में कराची बंदरगाह से यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति शुरू करेंगे। जहाजों में अमेरिकी और यूरोपीय झंडे होंगे। दोनों पोत पोलैंड और जर्मनी के बंदरगाहों के जरिए हथियारों की आपूर्ति करेंगे। एक मीडिया के मुताबिक इसके बदले में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से साढ़े सात अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक पैकेज मिलेगा।

संयोग से ऐसी अफवाह है कि पाकिस्तान अप्रैल से रूस से कम कीमत पर ईंधन खरीदने जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान हथियारों से यूक्रेन की मदद करने जा रहा है, ये अफवाह भी उड़ी है। अब इस सूचना के बाद रूस से उसे सस्ता तेल मिल पायेगा इस पर भी संदेह के बादल मंडराने लगे हैं।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ महीनों से बद से बदतर होती जा रही है। उनके पास कायापलट के लिए आईएमएफ पर भरोसा करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में शाहबाज प्रशासन ने यूक्रेन को हथियार भेजने का फैसला किया। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एक वर्ष से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है। शुरुआत में तो रूसी सेना युद्ध के मैदान में सफल रही, लेकिन समय के साथ यूक्रेन की सेना भारी होती चली गई।