Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

बंटी और बबली फिल्म जैसा होता जा रहा है कश्मीर के ठग का मामला

  • वर्ष 2005 मे ही पंजीयन कराया था

  • पुलिस ने पहले मामलों को नजरअंदाज किया

  • प्रेमल मेहता के कार्यालय का नाम भी आया है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः सीबीआई द्वारा कश्मीर में गिरफ्तार किये गये ठग के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद यह मामला पेचिदा हो गया है। इस बीच पहली बार यह जानकारी भी सामने आयी है कि किरण पटेल के मामले की जांच में अचानक गुजरात एटीएस सक्रिय हो गया है।

इस सक्रियता के पीछे यह बताया गया है कि उसने गुजरात में भी कई लोगों से ठगी की है। वैसे गिरफ्तार व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताया है और कहा है कि वह किसी साजिश के शिकार हो गये हैं। इसी वजह से इस मामले में भी बंटी और बबली फिल्म का वह डॉयलॉग चर्चा में आ गया है, जिसमें कहा गया था,

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसके इसने ठगा नहीं।

सीबीआई ने उसके खिलाफ पीएमओ के नाम पर एक वेबसाइट बनाकर वहां पर पीएमओ नाम का उल्लेख करते हुए तीन ईमेल आईडी तैयार किया था। इन्हीं ईमेलों से सरकारी अधिकारियों को पत्र भेजे जाने का आरोप लगा है। सीबीआई के एक अधिकारी ने नाम नही बताने की शर्त पर कहा कि वहां पर प्रदीप.एस, हेतल-गांधी और इंद्रदीप.घोष के नाम पर यह ईमेल आईडी बनाये गये थे। जिनका इस्तेमाल किया गया था।

दूसरी तरफ दूसरे जानकार इस पूरे मामले के गुजरात कनेक्शन का हवाला देते हुए यह दावा कर रहे हैं कि इस पीएमओ.इन को किसी प्रेमल मेहता के कार्यालय के नाम पर रजिस्टर किया गया था। यह कोई नई बात नहीं है बल्कि यह पंजीयन 22 फरवरी 2005 को किया गया था। यह प्रेम मेहता का कार्यालय क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दूसरी तरफ गुजरात से पता चला है कि अहमदाबाद, वड़ोदरा और उत्तरी गुजरात में भी उसने लोगों से धोखा कर पैसे ऐठे थे। अब लोग इस बारे में खुलकर बोलने लगे हैं वरना पहले लोग उसे सही में प्रधानमंत्री कार्यालय का व्यक्ति समझकर चुप्पी साध गये थे। इन सभी इलाकों में उसके खिलाफ करीब पांच करोड़ की ठगी के मामले दर्ज हैं।

वैसे उसकी गिरफ्तारी के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि इतने सारे मामले दर्ज होने के बाद भी गुजरात पुलिस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की थी। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाते ही गुजरात एटीएस उसे अपने कब्जे में लेने के लिए इतनी बेसब्र क्यों हो गयी है।

वर्ष 2017 में उसने गुजरात के एक पुलिस वाले के रिश्तेदार से भी एक करोड़ की ठगी कर ली थी पर मामला दबा रहा था। लोगों ने बताया कि जी 20 सम्मेलन के लिए उसने गुजरात में एक कार्यक्रम का आयोजन भी जनवरी माह में किया था। इस कार्यक्रम में भी अनेक बड़े लोग शामिल हुए थे। उसके पास से बरामद विजिटिंग कार्ड में मीना बाग, नईदिल्ली का पता है।