Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...

हरिहरगंज के विशुनपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण का शिलान्यास

राष्ट्रीय खबर

हरिहरगंज पलामूः जिला के हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर गांव में हरिहरगंज हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरूवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित कुमार सिंह ने 56 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस योजना का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना अंतर्गत कराया जाना है। इस दौरान ऑन लाइन सम्बोधन में विधायक श्री सिंह ने कहा कि हरिहरगंज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे तत्पर हैं। उनका प्रयास है कि बेहतर योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

बाद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण होने से आस पास के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि कोरोना काल के बाद अब विकास की गति तेज हुई है। जल्द ही हल्का जगदीशपुर रोड का भी शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधायक ने इसके पहले हरिहरगंज में 30 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया साथ ही सड़क , पुल पुलिया , सिंचाई  सहित कई उपयोगी योजनाओं का शिलान्यास किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिहरगंज प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि विधायक क्षेत्र में सभी मूलभुत सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें कई समस्यायों से अवगत कराया।

जिसके निदान का भरोसा दिया गया। जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि जनता अपनी समस्याओं को बताएं विधायक उसका समाधान कराएंगे। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विचार देते हुए सहयोग करने की अपिल की। इस अवसर पर एनसीपी  प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मेहता,जिला सचिव अजय सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष उदय सिंह, रामवृक्ष मस्ताना, मो आबिद ,मनीष सिंह, संवेदक तलवंती कंस्ट्रक्शन के विवेकानंद त्रिपाठी, भीष्मदेव नारायण सिंह, अरविंद पाण्डेय, प्रसिद्ध सिंह,सुनील ठाकुर, व्यास राम,राघो पांडेय, विनोद पांडेय, रामजन्म मेहता, अशोक सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।