Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

आम अवाम को आगे आने की जरूरत हैः शत्रुध्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगरः भारतीय जन नाट्य संघ के मेदिनीनगर टाउन हाल में 17,18 एवं 19 मार्च 2023 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ईप्टा का प्रचार वाहन आज मेदिनीनगर के समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय लोक गायक लक्ष्मी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहुंचा।

इस अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम का संचालन मेदिनीनगर ईप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी प्रेम प्रकाश ने आम आवाम को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक गायक लक्ष्मी प्रसाद यादव ने ईप्टा के कलाकारों के साथ सामयिक जन मुद्दों पर आधारित लोक गीतों की जानदार प्रस्तुति कर उपस्थित जनों से राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की संगीतमय अपील की।

इस अवसर पर भाकपा के वरिष्ठ नेता के डी सिंह ने लोक गायक श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तुत गीतों के मर्म को समझाते हुए फांसीवादी ताकतों द्वारा देश की सम्पदा लूटने के  खिलाफ जनमत निर्माण हेतु ईप्टा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील किया।

इस अवसर पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने माला देकर ईप्टा  के राष्ट्रीय लोक गायक श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि मेदिनीनगर में ईप्टा का राष्ट्रीय सम्मेलन होना गर्व की बात है। गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत तक ईप्टा के सांस्कृतिक संघर्ष ने जन मुद्दों को मुख्य आवाज दी है।

अपने लोक गीतों के माध्यम से श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव जी ने देश में कारपोरेट लूट व दमन को रेखांकित कर जनता को संघर्ष के लिए प्रेरित किया है।हम मेदिनीनगर के आम आवाम से तन-मन व धन से सहयोग कर ईप्टा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील करते हैं।