Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चिकित्सा क्षेत्र में आ सकती है बड़ी क्रांति, देखें वीडियो Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ...

अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी

अमेरिकी पासपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः आये दिन भारत को कोसने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति भी अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार की नकल में जुट गये हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीमित संस्करण वाले विशेष पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।

इन पासपोर्टों की सबसे खास बात यह है कि इनके अंदरूनी पृष्ठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर और उनके हस्ताक्षर सुनहरे अक्षरों में अंकित होंगे। यह विशेष पासपोर्ट इस साल गर्मियों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और ये केवल वाशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये पासपोर्ट उन अमेरिकी नागरिकों को दिए जाएंगे जो रोलआउट अवधि के दौरान आवेदन करेंगे, लेकिन इनकी उपलब्धता सीमित होगी। इससे पहले भारत में हर महत्वपूर्ण समारोह और कार्यक्रम के अलावा सरकारी योजनाओं में भी नरेंद्र मोदी की तस्वीर प्रकाशित की जाती रही है। लिहाजा इसे ट्रंप द्वारा किया गया नकल आंका जा रहा है।

पासपोर्ट की डिजाइन और विशेषताएं सोशल मीडिया पर साझा की गई छवियों के अनुसार, पासपोर्ट के एक पेज पर डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा के अंश और अमेरिकी झंडा दिखाया गया है। एक अन्य पृष्ठ पर प्रसिद्ध पेंटिंग दिखाई गई है जिसमें संस्थापक पिताओं को स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर करते हुए चित्रित किया गया है।  स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के अनुसार, इन पासपोर्टों में कस्टमाइज्ड आर्टवर्क और उन्नत इमेजरी होगी, लेकिन सुरक्षा फीचर्स वही रहेंगे जो अमेरिकी पासपोर्ट को दुनिया के सबसे सुरक्षित दस्तावेजों में से एक बनाते हैं।

समारोह का हिस्सा यह पहल ट्रम्प प्रशासन के व्यापक अमेरिका 250 कार्यक्रम का हिस्सा है, जो जुलाई 2026 में अमेरिकी स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा। इस उत्सव के अन्य प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं। ट्रम्प-थीम वाला डॉलर सिक्का पासपोर्ट के साथ-साथ, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक स्मारक एक-डॉलर का सिक्का जारी करने का भी प्रस्ताव दिया है। इस सिक्के के एक तरफ ट्रम्प की प्रोफाइल छवि होगी, जबकि दूसरी तरफ उन्हें मुट्ठी बांधकर हाथ उठाए हुए दिखाया गया है, जिसके साथ फाइट फाइट फाइट का नारा लिखा होगा। यह नारा 2024 में उन पर हुए हमले के बाद उनके द्वारा कहे गए शब्दों का संदर्भ है।