Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज

सिक्किम में नौ सौ पर्यटक बर्फवारी में फंसे

राष्ट्रीय खबर

शिलिगुड़ीः सिक्किम में अचानक मौसम बदल जाने से करीब नौ सौ पर्यटक वहां जहां तहां फंस गये हैं। इस सूचना के बाद वहां भारतीय सेना को सतर्क किया गया है। प्रशासनिक सूचना के बाद कल रात से ही भारतीय सेना वहां बचाव अभियान में जुट गयी है। पर्यटकों को कई स्थानों पर स्थापित भारतीय सेना की चौकियों में ही स्थान दिया गया है।

बर्फवारी की वजह से होने वाले भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए काफी सावधानी से सारा काम किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अचानक मौसम के बिगड़ जाने और भीषण बर्फवारी की वजह से वहां पर्यटकों को लेकर निकले 113 वाहन जहां तहां फंस गये हैं।

रात से प्रारंभ हुए अभियान में सेना ने इनमें से कुछ वाहनों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचा दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बर्फबारी के कारण 15 मील के क्षेत्र में ही सारी परेशानी खड़ी हुई है। इस इलाके में बर्फवारी प्रारंभ होने के बाद कम से कम 900 पर्यटक कम से कम 113 वाहनों में फंस गए थे।

भारी बर्फबारी के कारण कई पर्यटक पहाड़ी सड़कों पर फंस गए। सिक्किम में शनिवार दोपहर से मौसम बिगड़ना शुरू हो गया। सूर्यास्त के बाद से भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक पूर्वी सिक्किम के नाथुला और चांगु में फंसे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक रात 11 बजे तक कई लोगों को बचाकर 42 किलोमीटर दूर गंगटोक वापस लाना संभव हो सका। लेकिन अब भी कई पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाथुला और चांगू से सिक्किम वापस जाते समय कई वाहन बर्फ में फंस गए।

अब बर्फ हटाने का काम चल रहा है। रात साढ़े नौ बजे तक 15 वाहन वहां से निकाले जा चुके हैं। फंसे हुए लोगों को बचाया गया और पास के सैन्य शिविर में ले जाया गया। सेना के डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। भोजन की भी व्यवस्था है।