Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

हजारीबाग रामनवमी महापर्व को दी जाए सरकारी मान्यताः अंबा प्रसाद

हजारीबागः हजारीबाग की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान करने एवं प्रत्येक वर्ष रामनवमी महोत्सव आयोजित कराने की वकालत करते हुए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के माध्यम से पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को प्रश्न भेजा है, इसका सरकारी वक्तव्य एवं चर्चा 21 मार्च को होने की संभावना है।

अंबा प्रसाद ने इस संदर्भ में कहा कि हजारीबाग की श्रीरामनवमी महापर्व को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। हजारीबाग रामनवमी का 100 से अधिक वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है। हजारीबाग में मनायी जाने वाली श्रीरामनवमी की पहचान देशभर में है एवं दूर-दूर से श्रद्धालु रामनवमी जुलूस को देखने हजारीबाग पधारते हैं।

विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में होने वाले रजरप्पा महोत्सव, इटखोरी महोत्सव, संथाल महोत्सव इत्यादि के तर्ज पर हजारीबाग के विश्व विख्यात रामनवमी को सरकारी मान्यता प्रदान कर प्रत्येक वर्ष रामनवमी महोत्सव आयोजित कराने व पर्यटन संबंधित वेबसाइटों में महापर्व का प्रचार प्रसार इत्यादि कराने की मांग सरकार से किया है जिस पर जल्द ही सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।