Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

फाग गीतों के साज संग जमकर मनी प्रेस क्लब हजारीबाग की होली

हजारीबागः फाग गीतों के साज संग प्रेस क्लब, हजारीबाग की होली जमकर मनी। अध्यक्ष उमेश प्रताप की अगुवाई में प्रेस क्लब हजारीबाग का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।

झील परिसर स्थित प्रेस क्लब, हजारीबाग कार्यालय में एक-से-बढ़कर एक फाग रंग बरसे। अध्यक्ष उमेश प्रताप, सचिव मिथिलेश मिश्र के साथ अन्य कलाकारों ने सुर, संगीत और नृत्य के जलवे बिखेरे।

रंग बरसे भीगे चुनरवाली, पनिया लाले लाल, ये गौरा लाले हमरो के चाही, अखियां लाले लाल, सबको मालूम है मैं शराबी नहीं, चूड़ियां छोटे छोट … से लेकर हिन्दी के कई गानों, भोजपुरिया, मैथिली, नगपुरिया समेत हर सुर ने सतरंगी बारिश की फुहारें बिखेरीl कलाकार डॉ प्रह्लाद सिंह, उमेश कुमार, अमूल्यचंद पांडेय, प्रकाश पांडेय, अमित मिश्रा, रामशरण शर्मा आदि ने गीतों से समां बांध दिया.

पत्रकारों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। साथ ही सभी को प्रेम, भाईचारगी और सौहार्द्रता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहदेव प्रसाद लोहानी, डॉ सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रसन्न मिश्रा, अजय निराला, अशोक कुमार सिन्हा सांस्कृतिक विकास केंद्र संगीत महाविद्यालय, डॉक्टर प्रह्लद सिंह, चंदन चौबे ,राजेश कुमार,

प्रकाश कुमार ,निर्मल जैन, जमालुद्दीन, उमेश कुमार, मनोज गुप्ता ,नवीन सिन्हा, अमरनाथ पाठक, अविनाश कुमार, प्रशांत शर्मा ,राजेश सिन्हा ,बालदेव प्रसाद शर्मा ,प्रकाश पांडेय , प्रमोद खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, मंटू पाण्डेय, विनोद कुमार ,अनिल राणा, राम शरण शर्मा, सत्येंद्र मेहता, निरंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, अमूल चंद पांडे, बबलु कुमार, मिथुन महतो, जय नारायण, देवनारायण,प्रमोद राणा,बालेश्वर प्रसाद, किशोरी राणा, शिवमंगल, संतोष कुमार, रितेश कुमार, आशीष सिन्हा, सुमंत सिंहा, सहित कई लोग उपस्थित थे।