Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

एक कुआं में शिकारी और शिकार पर दोनों को जान बचाने की चिंता

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः पुरानी कहावत है कि किसी के भय से बाघ और बकरी भी एक घाट पर पानी पीते हैं। इसका अर्थ होता है कि वहां पर बाघ से भी ज्यादा शक्तिशाली कोई दूसरा आस पास मौजूद है। लेकिन चीता और बिल्ली के बीच ऐसी स्थिति की जानकारी इससे पहले कभी नहीं आयी थी। नासिक के एक कुआं से पहली बार यह नजारा देखने को मिला है।

देखेें उस घटना का वीडियो

मोबाइल फोन की मदद से लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दूसरे लोगों को भी इस अजीब घटना की जानकारी मिली है। वैसे सुखद बात यह भी है कि इस कुआं में फंसे इन दोनों ही जानवरों को सकुशल बचा लिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुआं के अंदर से गुर्राने की आवाज आने के बाद ही लोगों का ध्यान इस तरफ गया था। पास जाने पर वहां एक चीता पानी में गिरा हुआ नजर आया। इसकी सूचना दूसरे लोगों को मिली तो कुआं के पास भीड़ लग गयी। इसी बीच यह देखा गया कि वहां चीता अकेले नहीं था बल्कि एक बिल्ली भी कुआं में गिर गयी थी।

दोनों जानवर पानी में लगातार तैरते हुए खुद को बचाने की भरसक कोशिश कर रहे थे। ऊपर लोगों की भीड़ देखकर चीता अपनी आदत के मुताबिक लगातार गुर्रा रहा था। बीच बीच में बिल्ली की आवाज भी लोगों को सुनाई पड़ रही थी। कुआं काफी गहरा होने की वजह से दोनों को ही बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा था।

वीडियो में यह भी देखा गया है कि एक तरफ से दूसरी तरफ तैरते हुए बिल्ली एक बार इस चीता के पीठ पर भी जाने की कोशिश करती है। पीठ पर सवार होने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास होता है।

इसी वजह से वह पीछे मुड़कर फिर से पानी में छलांग लगाकर तैरने लगती है। बाद में वन विभाग के लोगों ने एक पिंजड़ा अंदर डालकर पहले चीता को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसके बाद बिल्ली को भी आसानी से बाहर लाया गया। विभाग के मुताबिक दोनों ही जानवरों की जांच की गयी है और दोनों ही सही हालत में है।