Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की... उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड

फिलीपींस के सीनेट भवन के भीतर गोलियां चली

गिरफ्तारी बचने के लिए वहां छिपे हैं सीनेटर रोसा

एजेंसियां

मनीलाः बुधवार शाम उस समय तनाव चरम पर पहुंच गया जब वहां अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। यह घटना उस समय हुई जब सीनेटर रोनाल्ड बाटो डेला रोसा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के वारंट से बचने के लिए पिछले दो दिनों से सीनेट परिसर के भीतर ही शरण लिए हुए हैं। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसने देश की राजनीतिक स्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलीपींस के आंतरिक सचिव के अनुसार, बुधवार रात अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सीनेट की दूसरी मंजिल में प्रवेश करने का प्रयास किया। सुरक्षा दस्ते के एक सदस्य ने उन्हें रोकने के लिए चेतावनी स्वरूप पहली गोली चलाई। इसके जवाब में हमलावरों ने हवा में गोलियां चलाईं और वहां से पीछे हट गए। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में संघीय सरकार का कोई भी कर्मी शामिल नहीं था और किसी भी सरकारी बल ने सीनेट के भीतर घुसकर सीनेटर को गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की है।

64 वर्षीय सीनेटर रोनाल्डा डेला रोसा पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बेहद करीबी सहयोगी और पूर्व पुलिस प्रमुख रहे हैं। उन पर और दुतेर्ते पर फिलीपींस में चलाए गए क्रूर ड्रग वॉर (नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान) के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध करने के आरोप हैं। आईसीसी ने पुष्टि की है कि 2016 से 2018 के बीच हुई 32 हत्याओं और हजारों अन्य मौतों के संबंध में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

डेला रोसा सोमवार से ही सीनेट परिसर से बाहर नहीं निकले हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्हें द हेग (नीदरलैंड) न भेजा जाए। वे वर्तमान में आईसीसी वारंट के खिलाफ फिलीपींस के सर्वोच्च न्यायालय से टेम्परेरी रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

सीनेट परिसर के बाहर दंगा रोधी पुलिस की तैनाती है और सोमवार को उन्हें सीनेट के गलियारों में भागते हुए देखा गया था जब स्थानीय एजेंट उन्हें पकड़ने पहुंचे थे। सीनेट अध्यक्ष एलन पीटर केयेतानो, जो खुद दुतेर्ते के सहयोगी माने जाते हैं, ने आंतरिक सचिव को गोलीबारी के बाद परिसर के भीतर जाने की अनुमति दी है। यह मामला फिलीपींस की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के बीच एक बड़े टकराव का रूप ले चुका है।