Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

एनआईए ने दक्षिण भारत में कई जगहों पर मारे छापे

बेंगलुरू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयम्बटूर में हुए कार बम धमाके और मेंगलुरू धमाके मामले में बुधवार को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कई जगहों पर छापे मारे। एनआईए ने दो अलग-अलग मामलों में तमिलनाडु और केरल में 32 स्थानों और तमिलनाडु और कर्नाटक के आठ ठिकानों पर तलाशी ली।

कोयंबटूर जिले के कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने पिछले साल विस्फोटकों से लदी एक कार में बम विस्फोट से संबंधित मामले में 32 स्थानों पर तलाशी ली गयी है।

आरोपी, जेम्शा मुबीन आईएसआईएस से जुडने के बाद 23 अक्टूबर, 2022 को एक आत्मघाती हमला करने और समाज के एक वर्ग के बीच आतंक फैलाने के इरादे से मंदिर परिसर को व्यापक नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था।

यह मामला शुरू में कोयंबटूर जिले के उक्कड़म पुलिस थाने में प्राथमिकी के रूप में दर्ज किया गया था और 27 अक्टूबर, 2022 को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मेंगलुरू में 19 नवंबर, 2022 को एक चलते हुए ऑटो रिक्शा में प्रेशर कुकर बम/इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में उस समय विस्फोट हो गया था जब आरोपी, बमों को सार्वजनिक स्थान पर लगाने के लिए ले जा रहा था।

इसी संदर्भ में आज आठ संबंधित स्थानों पर तलाशी ली गयी । यह मामला शुरू में मेंगलुरु में कंकनाडी पुलिस थाने में प्राथमिकी के रूप में दर्ज किया गया था और 23 नवंबर, 2022 को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था। तलाशी के दौरान, एनआईए ने दो मामलों में बड़ी संख्या में डिजिटल डिवाइस और चार लाख रुपये की नकदी जब्त की। इन दोनों ही मामलों में जांच जारी है।