Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछले चार दशकों से डाक्टर और मरीज दोनों गलतफहमी में थे घने जंगलों के निवासियों का अपनी गुप्त संवाद तंत्र कायम है, देखें वीडियो Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर असम में समान नागरिक संहिता विधेयक पास Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... अगले चुनाव में 33 फीसद सीट महिलाओं कोः  नारा लोकेश Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... वामपंथी समर्थकों ने अफसरों पर हमला कर दिया Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स...

मैंने समझौता किया होता तो पहले ही गिर जाती एमवीए सरकारः देशमुख

राष्ट्रीय खबर

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति फिर से गरमाने लगी है। तेरह महीनों तक जेल में रहने के बाद रिहा होने वाले अनिल देशमुख पहली बार नागपुर आये थे। उन्होंने पहली बार यह राज खोला कि उन्हें पहले ही महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने का प्रस्ताव दिया गया था।

बता दें कि भ्रष्टाचार और मनी लॉंड्रिंग के आरोप में वह तेरह महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आये हैं। रविवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक प्रस्ताव दिया गया था जिसे स्वीकार कर लेने पर उद्धव ठाकरे की सरकार काफी पहले ही गिर चुकी होती।

श्री देशमुख, जिन्हें नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले साल 28 दिसंबर को जमानत पर रिहा किया गया था। सेवाग्राम में सामूहिक वन अधिकारों के राज्य-स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे, जिसमें ग्राम सभाएं और नदी और वन संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन शामिल थे।

उन्होंने कहा, मुझे जेल में एक प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मैंने अस्वीकार कर दिया था। अगर मैंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया होता, तो महा विकास अघाड़ी सरकार ढाई साल पहले गिर जाती। लेकिन मैं न्याय में विश्वास करता हूं, इसलिए अदालत का फैसला होने का इंतजार किया।

उद्धव ठाकरे की एमवीए सरकार पिछले साल जून में गिर गई थी जब शिवसेना के कई विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत कर दी थी, जो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे।

देशमुख ने दावा किया, शिवसेना के 40 विधायकों ने मूल पार्टी छोड़ दी और भाजपा के साथ सरकार बनाई क्योंकि उन्हें प्रववर्तन निदेशालय द्वारा कार्रवाई की धमकी दी गई थी। मुझे 14 महीने के लिए संगीन आरोपों के तहत जेल में डाल दिया गया था। हालांकि, मैंने कभी हार नहीं मानी।