Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा...

अल्पसंख्यकों के ज्वलंत मुद्दों पर राज्य कन्वेंशन 11 मार्च को रांची में

रांची : अल्पसंख्यकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्य के वामदलों सीपीआई सीपीआईएम और भाकपा माले द्वारा संरक्षित अल्पसंख्यक अधिकार समन्वयक समिति झारखंड आगामी 11 मार्च 2023 को एसडीसी हॉल रांची में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक अधिकार कन्वेंशन आयोजित करेगा

कन्वेंशन में केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे हमलों का मुकाबला किए जाने पर चर्चा की जाएगी, साथ ही झारखंड राज्य में राज्य अल्पसंख्यक आयोग व वक्फ बोर्ड, उर्दू अकैडमी, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम आदि का गठन करने सहित अल्पसंख्यकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर मांग पत्र बनाकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से प्रतिनिधिमंडल मिलने का निर्णय लिया है ।

कन्वेंशन में उड़ीसा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज मनोरंजन मोहंती , पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, सीपीआई के सचिव अतुल कुमार अंजान, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अश्विनी बख्शी, भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य स्कूल ऑफ लॉ. जी. ड़ी गोयनका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अफ़कार आलम सहित वामदलों के राज्य नेतृत्व मुख्य रूप से भाग लेंगे

यह घोषणा आज सीपीआई राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक अधिकार समन्वय समिति झारखंड के संयोजक एके रसीदी, संयोजक एम ए चौधरी व नदीम खान, सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य सुखनाथ लोहरा, भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य भुनेश्वर केवट आदि ने किया।