Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Putin's Hybrid War: अमेरिका से यूरोप तक पुतिन के 'प्रॉक्सी संगठनों' का जाल, दुनिया में मंडराया हाइब्... Least Religiously Diverse Countries: इन 10 देशों में खत्म हो रही है धार्मिक विविधता, यमन और अफगानिस्... Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द... Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों... Ayodhya News: पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में किया जाएगा संरक्षित, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण Sovereign AI और चिप डिजाइन से सोशल मीडिया की 'लक्ष्मण रेखा' तक, टेक दिग्गजों को भारत सरकार का कड़ा स... HPSC Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, दागी गई... Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस

राहुल गांधी के जैसा ही टी शर्ट में दिखे उमर अब्दुल्ला

  • कांग्रेस ने कहा राज्य पुलिस की सुरक्षा नहीं थी

  • पुलिस ने ट्विट कर कहा पूरा इंतजाम किया था

  • राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पूरी दूरी नहीं तय कर पायी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने तथा लोगों की भारी भीड़ होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से ही इस यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया। इस यात्रा को रोके जाने से राजनीति गरमा गयी है। वैसे आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ उमर अब्दुल्ला ने राहुल के जैसे कपड़े पहनकर यात्रा में भाग लिया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोका गया। नेता राहुल गांधी का आरोप है कि सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है, इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे मामले में बयान जारी किया है।

पुलिस का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में आने वाली भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया गया था। यात्रा में जरा-सी चूक नहीं हुई है। बाद में राहुल गांधी ने इस विषय पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और भीड़ को संभालने वाले पुलिस वाले कहीं नजर नहीं आ रहे थे। यात्रा में मेरे आगे चलने से सुरक्षाकर्मी बहुत असहज थे, इसलिए मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि मेरे लोगों ने मुझे यात्रा ना करने की सलाह दी, इसलिए मैं यात्रा से निकल गया और अन्य लोगों ने यात्रा की। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि सुरक्षा में कोई चूक हुई है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। यात्रा को रोकने से पहले पुलिस से परामर्श नहीं किया गया।

वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया है और सफाई दी है। पुलिस ने कहा- यात्रा के रूट पर सिर्फ आयोजकों द्वारा अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने के बाद भीड़ को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। भारत जोड़ो यात्रा के आयोजकों और जिम्मेदारों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाली भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया और शुरुआती पॉइंट के पास ही बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद यह संभवत: पहली बार है, जब सत्तारूढ़ दल से मुस्लिम समुदाय का कोई भी सदस्य न तो लोकसभा में और न ही राज्यसभा में है।

भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से आगे घाटी बढ़ी। इस दौरान, बड़ी संख्या में तिरंगा थामे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल के साथ पदयात्रा करते नजर आए। बनिहाल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राहुल की तरह सफेद टी-शर्ट पहने उमर ने कांग्रेस पार्टी के हजारों समर्थकों के साथ राहुल के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया।

श्रीनगर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बनिहाल पहुंचने के बाद मीडिया से मुखातिब उमर ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राहुल गांधी की छवि सुधारना नहीं, बल्कि देश के मौजूदा हालातों में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि वह यात्रा में इसलिए शामिल हो रहे हैं, क्योंकि वह देश की छवि को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

उमर ने कहा, हम किसी एक व्यक्ति की छवि के लिए नहीं, बल्कि देश की छवि के लिए इसमें हिस्सा ले रहे हैं। नेकां नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने निजी उद्देश्यों के चलते यह यात्रा शुरू नहीं की, बल्कि उन्होंने देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की कथित कोशिशों को लेकर अपनी चिंताओं के मद्देनजर यह कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार भले ही अरब देशों के साथ दोस्ती कर रही है, लेकिन लेकिन सच्चाई यह है कि इस सरकार में देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय का कोई प्रतिनिधि नहीं है। आजादी के बाद यह संभवत: पहली बार है, जब सत्तारूढ़ दल से मुस्लिम समुदाय का कोई भी सदस्य न तो लोकसभा में और न ही राज्यसभा में है।

यह उनके रुख को दर्शाता है।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाए जाने को लेकर कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे जाने पर उमर ने कहा, हम अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए अदालत में मुकदमा लड़ेंगे। सरकार संबंधित याचिका पर सुनवाई से जिस तरह से पीछे भाग रही है, उससे पता चलता है कि हमारा मुकदमा काफी मजबूत है।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर उन्होंने कहा कि इसे आठ साल हो चुके हैं। नेकां नेता ने कहा, आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। यह जम्मू-कश्मीर में दो चुनावों के बीच सबसे लंबा अंतराल है। घाटी में आतंकवाद के चरम पर होने के दौरान भी ऐसा नहीं हुआ था।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चाहती है कि जम्मू-कश्मीर के लोग चुनाव के लिए गिड़गिड़ाएं। उमर ने कहा, “हम भिखारी नहीं हैं और हम इसके लिए भीख नहीं मांगेंगे।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एक दिन के विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह बनिहाल से फिर से शुरू हुई। बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा को रामबन में रोकना पड़ा था।

भारत यात्री बनिहाल से काजीगुंड के रास्ते कश्मीर घाटी में दाखिल होंगे और अनंतनाग जिले के खानाबल पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई थी। यह यात्रा 30 जनवरी को समाप्त होगी, जब राहुल श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे और शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।