Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवा... MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्च... Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 ला... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास...

चीन के उत्तरी शहर ने ठंड का नया रिकार्ड बनाया

बीजिंगः चीन के सबसे उत्तरी शहर मोहे में कल का दिन नया रिकार्ड बनाने वाला रहा। इस शहर में कल न्यूनतम तापमान शून्य से 53 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वैसे भी इस इलाके में दूसरे प्रांतों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ती है। इसी वजह से इस इलाके को ही चीन का उत्तरी ध्रुव भी कहा जाता है।

फिर भी इस किस्म की ठंड की उम्मीद किसी को नहीं दी। रूस के साइबेरिया के करीब के हेलिलोंगजांग प्रांत के इस शहर में पहली बार इतनी अधिक ठंड पड़ी है। इससे पहले वर्ष 1969 में यहां माइनस 52.3 डिग्री का तापमान का रिकार्ड था।

चीन के मौसम वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी दे दी है कि देश के कई इलाकों में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इस बीच चीन के इस कड़ाके की ठंड के बीच पड़ोसी रूस के याकूस्क इलाके में नया रिकार्ड बना है। वहां पर माइनस 62.7 डिग्री तापमान का रिकार्ड बना है।

यह वहां के लिहाज से भी दो दशक का सबसे अधिक ठंड है। चीन के मोहे में ठंड का मौसम अक्टूबर माह से ही प्रारंभ हो जाता है। यह ठंड मई महीने तक कायम रहती है। इस दौरान वहां अधिकांश समय रात का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। इसी वजह से यह प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी है।

वर्ष 2018 में यहां बर्फीला कोहरा भी छा गया है। यानी इस दौरान शून्य से नीचे के तापमान के दौरान हवा में मौजूद पानी के अंश भी तरल होकर नीचे आने लगते हैं। इस वक्त इस खतरे को भांपते हुए पहली बार मौसम विभाग ने नागरिकों के लिए चेतावनी का लाल संकेत जारी किया था।

इस बार ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी गयी थी। फिर भी अचानक इस तरीके से तापमान में कमी आने से स्थानीय नागरिक भी हैरान है और पूरे इलाके का जनजीवन पूरी तरह बाधित हो गया है।