Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Rajya Sabha Election Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का वार; कहा- ... TMC Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा... Katrina Kaif Comeback: मदरहुड के बाद कटरीना कैफ की वापसी; क्या वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री? US-Iran Conflict: अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू... Gold and Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आपके शहर का नया रेट UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान Mithun Sankranti 2026: 15 जून को बन रहा है अद्भुत महासंयोग; बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की चमके... Low Budget Home Decor Ideas: घर को बनाएं एस्थेटिक और स्टाइलिश; कम बजट में अपनाएं ये शानदार तरीके Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सब-वे; शिवाजी स्टेडियम से राजीव चौक की दूरी होगी आसा...

राष्ट्रपति तैय्यब एर्देगॉन ने कहा कि पहले वे आतंकवादियों को सौंपे

अंकाराः तुर्किश के राष्ट्रपति तैय्यब एर्देगॉन अपने देश के आतंकवादियों की मांग पर अड़ गये हैं। उन्होंने कहा है कि फिनलैंड को नाटो की सदस्यता के प्रस्ताव को वह तभी मंजूरी देंगे जब वहां शरण लिये हुए आतंकवादियों को उनके सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगले दिनो होने वाली बैठक में वह फिनलैंड और स्वीडन की सदस्यता का विरोध करने वाले हैं। नाटो के सदस्य देशों का नियम है कि किसी भी देश को इसमें शामिल करने के लिए सर्वसम्मति आवश्यक है।

यदि तुर्की इस प्रस्ताव का विरोध कर देता है तो स्वीडन और फिनलैंड की नाटो की सदस्यता फिर से खटाई में पड़ जाएगी। राष्ट्रपति एर्देगॉन ने साफ साफ कहा कि फिनलैंड में हमारे देश के 130 आतंकवादी शरण लिये हुए हैं। इस बारे में हर पक्ष को पहले से जानकारी है।

इसलिए फिनलैंड को पहले उन आतंकवादियों को सौंपना होगा। इसके बिना वह ऐसे प्रस्ताव को अपनी सहमति नहीं देंगे। रूस की सीमा पर स्थित दोनों देशों ने यूक्रेन की हालत देखकर नाटो की सदस्यता लेने का फैसला किया है। इन दोनों देशों की सैनिक स्थिति रूस के मुकाबले कुछ भी नहीं है।

दूसरी तरफ तुर्किश का काफी लंबे समय से कुर्दिश विद्रोहियों के साथ टकराव चल रहा है। सेना और कुर्दिश आतंकवादियों के बीच काफी लंबे अरसे से संघर्ष जारी है। इन विद्रोहियों को फिनलैंड में भी शरण दिये जाने का तुर्किश ने पहले भी जोरदार तरीके से विरोध किया था।

आरोप है कि इन आतंकवादियों ने देश के भीतर भी कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है। तुर्किश की सरकार इन कुर्दिश विद्रोहियों को अपने देश में आतंकवादी मानती है और उनकी सूची जारी कर चुकी है। उत्तरी अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन का तुर्किश भी एक सदस्य है।

इस संगठन यानी नाटो ने पहले से ही यह नियम बना रखा है कि किसी नये देश को इसकी सदस्यता देने के ले सभी तीस सदस्य देशों की सहमति आवश्यक है। नाटो संधि के तहत उसके सदस्य देशों पर होने वाले किसी भी हमले पर पूरा नाटो संगठन एक साथ मिलकर युद्ध करता है। अब एर्देगॉन की मांग की वजह से दो देशों की सदस्यता पर सवालिया निशान लग गये हैं। ऐसा तब हो रहा है जबकि दोनों देशों के नाटो में शामिल होने के फैसले के बाद अब रूसी सेना इनकी सीमा पर सक्रिय हो चुकी है।