Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा... Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है ये 'एक' सफेद मिठाई! नवरात्रि के चौथे दिन लगाए... गर्मी में 'वरदान' हैं चिया और सब्जा सीड्स! शरीर को रखेंगे AC जैसा ठंडा, बस भूलकर भी न करें ये एक गलत... थावे मंदिर में 'प्रसाद' के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; "हमसे ही... Sharjeel Imam Interim Bail: शरजील इमाम को मिली 10 दिन की जमानत, दिल्ली दंगों के आरोपी के भाई ने जताई... लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का 'हथौड़ा'! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश; अफसर की पत्नी के खुलासे ने ह... Wife Murder Case: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर सास को दी चुनौती; "तुम्हारी बेटी को मार डाला, फोटो भ...

पुतिन के आदेश पर फिनलैंड सीमा पर रूसी सेना

मॉस्कोः रूसी सेना अब पड़ोसी फिनलैंड की सीमा पर भी अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रही है। इसके लिए खुद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेना को आदेश दिया है। दरअसल यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच ही फिनलैंड और नार्वे ने नाटो की सदस्यता लेने का फैसला किया है।

इसके बाद ही रूस ने इस सीमा पर अपनी सेना बढ़ा दी है। वरना पहले इन दोनों देशों की सीमा पर जांच चौकी होती थी और वहां नाम मात्र के सैनिक मौजूद हुआ करते थे। मिली जानकारी के मुताबिक रूस ने अपनी एक मिसाइल टुकड़ी को भी इसी फिनलैंड की सीमा के करीब पहुंचा दिया है।

इस बीच पुतिन ने अपने देश की सेना में अगले तीन वर्षों में 15 लाख और सैनिक जोड़ने का भी फैसला ले लिया है। पुतिन ने पहले ही इन देशों को नाटो में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी थी और कहा था कि रूस अपनी सीमा के करीब नाटो की मौजूदगी होने नहीं देगा।

इस चेतावनी के बाद भी दोनों देशों ने नाटो की सदस्यता लेने का फैसला किया। जिसके बाद पुतिन के निर्देश पर इन दोनों देशों की सीमा पर रूसी सेना का जमावड़ा बढ़ गया है। रूस के रक्षा मंत्री सेरेगेई शोइगू ने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश पर फिनलैंड की सीमा पर दो सैनिक जिला भी तैयार किये जा रहे हैं। वहां पर सेना की एक बड़ी टुकड़ी का मुख्यालय भी बनाया जाएगा।

यह सारे बदलाव तब हो रहे हैं जबकि रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध जारी है और यूक्रेन के चार इलाकों को रूस ने कब्जा कर लेने के बाद उन्हें अपना भूभाग घोषित कर दिया है। फिनलैंड और नार्वे की सीमा पर सैनिक बढ़ाने के पहले ही चेतावनी के लहजे में पुतिन ने कहा था कि इन देशों ने एक बहुत बड़ा गलत फैसला लिया है।

इसलिए अपनी सीमा के बिल्कुल करीब नाटो की मौजूदगी को रूस हर कीमत पर रोक देगा। यूक्रेन ने भी ऐसी गलती की थी, जिसकी सजा वह भोग रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सीमा की तरफ अब बख्तरबंद गाड़ियों का काफिला रवाना हो गया है। इंफैंट्री डिविजन के सात ब्रिगेडों को वहां भेजा गया है। इसके साथ साथ वहां नौसेना और वायुसेना की मौजूदगी भी बढ़ा दी गयी है।