Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

अपने घर में मारी गयी अफगानिस्तान की पूर्व महिला सांसद

काबुलः देश की चर्चित पूर्व महिला सांसद मुर्शल नाबिजादा को अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मार डाला है। मिली जानकारी के मुताबिक कई अपराधी एक साथ उनके घर में घुस गये थे। इन अपराधियों ने धुआंधार फायरिंग की। इसमें पूर्व सांसद का सुरक्षाकर्मी भी मारा गया है।

तालिबान शासन के कायम होने के बाद जो गिने चुने महिला सांसद काबुल में रह गये हैं, उनमें नाबिजादा अन्यतम है। उन्हें महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाले देश के एक प्रमुख चेहरे के तौर पर देखा जाता था। वरना शेष महिला सांसदों ने तालिबान के आने की सूचना पर ही देश छोड़ दिया था और दूसरे देशों में शरण ले चुकी हैं।

वैसे तालिबान के सत्ता में आने क बाद पहली बार पूर्व की सरकार के किसी सांसद की इस तरीके से हत्या हुई है। पुलिस के मुताबिक रात के तीन बजे यह हमला हुआ था। उस वक्त नाबिजादा अपने नीचे तल्ले के एक कमरे में बैठकर काम कर रही थी। इस कमरे का उपयोग वह अपने कार्यालय के तौर पर किया करती थी। वहां पर बाहर में उनका सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था।

हमलावरों ने सबसे पहले सुरक्षा कर्मी पर गोलियां दागी उसके बाद नाबिजादा को गोलियों से भून दिया। वहां फायरिंग की आवाज सुनकर आने वाले नाबिजादा के भाई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी पर भी फायरिंग की गयी, जिससे दोनों घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद तीसरा सुरक्षाकर्मी घर की यह हालत देखकर वहां से सारे गहने और पैसा लेकर भाग निकला है।

अफगान पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। वैसे इस हमले में कौन लोग शामिल थे और हत्या का असली मकसद क्या था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अफगानिस्तान के नानघरकर इलाके के निवासी नाबिजादा ने वर्ष 2019 में काबुल से चुनाव जीता था। इसके बाद वह सांसद बनी थी। तालिबान के पहले की सरकार तक वह सांसद पद पर थीं। इस दौरान सरकार ने उन्हें संसदीय रक्षा कमिशन का सदस्य भी बनाया था।