Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था पर चोरों का हमला: 'सेफ सिटी' प्रोजेक्ट के कैमरों की बैटरियां व ... लुधियाना में रात के अंधेरे में दुस्साहसिक चोरी: सो रहे परिवार के घर से 2 मोबाइल, कैश और मारुति ए-क्र... तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में चोरी का मामला दर्ज: 4.777 ग्राम की डायमंड रिंग चुराता दिखा अज्ञात व्यक्ति, ... लुधियाना में दुस्साहसिक वारदात: बंद मकान से लाखों का सोना, कैश व विदेशी करंसी चोरी, सबूत मिटाने को क... पंजाब के कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ: हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन, 2 दिन में जारी... सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर खौफनाक हादसा: चलती कार का स्टीयरिंग हुआ लॉक, पीछे आ रही गाड़ी के कैमरे में ... विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की सख्त कार्रवाई: जुलाई महीने में 14 ट्रैप केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति मामले ... माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, धार्म... शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में फिर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती पंजाब कांग्रेस में घमासान: राहुल गांधी से मिले प्रताप सिंह बाजवा, चन्नी गुट की लामबंदी और राजा वड़िं...

बैठक से पहले मोदी ने किया भव्य रोड शो

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले संसद मार्ग पर पटेल चौक से लेकर नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर तक एक रोड शो किया।

लगभग पौने एक किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक सड़क के दोनों ओर मौजूद थे। पूरी सड़क पर भाजपा के झंडे, पोस्टर, बैनर के साथ-साथ कई स्थानों पर श्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कटआउट भी लगे थे।

सड़क के दोनों ओर कुछ दूरी पर अलग-अलग मंच बनाए गए थे जिन पर लोक कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कुछ स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री पर खूब पुष्प वर्षा की।  कार्यकारिणी स्थल पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।

इसके बाद प्रधानमंत्री कन्वेंशन सेंटर में गये और इसके बाद श्री नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने किया।  इसके पहले भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

इससे पूर्व भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल हुए। इधर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज प्रात: यहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश संगठन महासचिव भी शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पहुंचे , जहां पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद श्री नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने किया।

इस बैठक में सांगठनिक समीक्षा के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लाये जाने वाले प्रस्तावों के मसौदों को भी स्वीकृति दी जाएगी। रोड शो के बाद नयी दिल्ली नगर पालिका निगम (एनडीएमसी) कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आरंभ हुई। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन अगले दिन मंगलवार को शाम चार बजे होगा।