Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पापमोचनी एकादशी 2026: व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और वर्जित... Eid Fashion 2026: इस ईद 'फर्शी सलवार' ने लूटी महफिल! नवाबों के दौर की इस ड्रेस की बाजार में भारी डिम... Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-...

केंद्र सरकार ने कोयला खनन कंपनियों के लिए ढीले किये पुराने नियम

नयी दिल्ली: कोयला मंत्रालय ने उद्योग जगत की मांग तथा कारोबार करने की सुगमता (ईओडीबी) को बढ़ावा देने के लिए कोयला नीलामी में आवंटित कोयला ब्लाकों में कार्य निष्ज़्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) की पहली समीक्षा खदान खोलने की अनुमति के बाद ही करने का निर्णय लिया है।

इससे ऐसी कंपनियों पर बैंक गारंटी का वित्तीय दबाव कम होगा जो कारोबार चालू करने में लगी हैं लेकिन अभी परिचालन पूर्व की प्रक्रिया में हैं। इससे नीलामी के चालू दौर में निवेशकों का आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है। मंत्रालय ने 141 कोयला खदानों के लिए तीन नवंबर, 2022 को वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के छठे दौर तथा पांचवे प्रयास का दूसरा प्रयास शुरू किया था।

इसके बदले में और नीलामी के जारी दौर में इस संशोधन को लागू करने के लिए मंत्रालय ने नीलामी बोली की नियत तिथि 13 जनवरी, 2023 की अपनी पिछली बोली की नियत तिथि से बढ़ाकर 30 जनवरी, 2023 कर दी है। कोयला ब्लाकों की नीलामी के निविदा-पत्रों में प्रावधान है कि नीलाम हो गयी कोयला खदान के लिए प्रस्तुत की जाने वाली निष्ज़्पादन बैंक गारंटी को वर्ष के प्रारंभ में अप्रैल महीने के लिए राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) के आधार पर वार्षिक रूप से संशोधित किया जाना है, लेकिन इस प्रावधान की समीक्षा किए जाने की मांग उठने लगी थी। कोयला मंत्रालय के अनुसार चूंकि 2020 में पहली वाणिज्यिक कोयला खदान की नीलामी शुरू होने के बाद से एनसीआई दोगुना हो गया है, इसलिए पीबीजी संशोधन प्रावधानों में छूट के लिए उद्योग जगत की ओर से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे।

इन अभ्यावेदनों में कहा गया था कि एनसीआई में अभूतपूर्व वृद्धि से ऐसे सफल बोलीदाताओं पर महत्वपूर्ण वित्तीय बोझ पड़ा है, जिनकी खदानें अभी परिचालन से पहले के चरण में हैं। ऐसी कंपनियों पर बैंक गारंटी का बोझ बढ़ने से उनके पास खान परिचालन गतिविधियों के लिए धन की उपलब्धता प्रभावित हुई है। मंत्रालय ने कहा है कि कार्य निष्पादन के लिए बैंक गारंटी सबंधी नए नियम से निवेशकों को मदद मिलेगी और नीलामी में निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा।

इस निवेशक हितैषी पहल से कोयला खदानों के परिचालन की प्रक्रिया के दौरान बोलीदाताओं पर वित्तीय बोझ कम होने की अपेक्षा है और वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी में बोली लगाने वालों की सहभागिता बढ़ने की उम्मीद है।