Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क... मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा: दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पत्नी की आंखों के सामने पति ने तोड़ा दम Haryana Government: अर्बन कॉम्प्लेक्स में कब बनेगा मंजूर लघु सचिवालय? विजय बंसल ने मुख्यमंत्री सैनी ... Cyber Fraud Alert: बिना बैंक मैसेज आए खाली हो रहा है खाता! ठगी के इस नए पैंतरे से रहें सावधान Aadhaar Update: हरियाणा में खुलेंगे 35 नए डिजिटल आधार केंद्र, अब आसानी से अपडेट होगा आपका आधार कार्ड Haryana Budget Session: बजट सत्र से पहले हुड्डा आवास पर कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक, सरकार को घेर... Sonipat News: मां की तेरहवीं में गांव आया था परिवार, इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; जांच में ... HBSE Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बने पवन कुमार, सरकार ने दोबारा सौंपी कमान Good News: मेले के लिए रेलवे ने दी बड़ी सौगात, हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान; देखें पूरा टाइम-टेब... Panipat News: समालखा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

सुमित केसरी के परिजनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश

  • प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू भी थे उनके साथ

  • घायल भाजपा नेता की हालत अब भी गंभीर

  • पुलिस हर मुद्दे की जांच में लगी हुई है

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज मेडिका अस्पताल पहुंचकर गुमला जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री एवम पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केसरी से मुलाकात की। सुमित केसरी को अपराधियों ने कल गंभीर रूप में घायल कर दिया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

श्री प्रकाश के साथ प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू एवम बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित थे। श्री प्रकाश ने अपराधियों को पकड़ने एवम कड़ी सजा दिलाने केलिए गुमला जिला के पुलिस अधीक्षक एवम डीआईजी से फोन से बात की।

बता दें कि पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पालकोट के बिलिंगबिरा रोड स्थित रोकेड़ेगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारी।

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तथा घटना की सूचना मुखिया को दिया। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल सुमित केशरी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स से उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। सुमित के पैर और हाथ मे गोली लगी है। इस दौरान हाथापाई होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के कारणों के बारे कोई बता नही पा रहा है। सुमित केशरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बोलने की स्थिति में नही होने के घटना के बारे ज्यादा जानकारी पुलिस को भी नही है। घटना स्थल पर सुमित केशरी का कोई वाहन भी नही पाया गया। ऐसे में सुमित केशरी कैसे वहां पहुंचे और देर रात वहां जाने के कारणों पर पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस सुमित केशरी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हलूम हो कि सुमित केशरी पालकोट के कद्दावर नेता है। सामाजिक कार्यों में वह हमेशा तत्पर रहते हैं।

सुमित के परिजनों से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पूरा भाजपा परिवार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री प्रकाश ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। हेमंत सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।