Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...

फिल्म ‘अखंड’ का हिंदी संस्करण 20 जनवरी तक होगा रिलीज

तेलुगु फिल्मो के पेन स्टूडियो के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा और साजिद कुरैशी अब दर्शकों के लिए एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अखंड’ का हिंदी वर्जन (संस्करण) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण ने डबल रोल निभाया है। ‘व्हेन होप डाइज, अखंड अराइव्स’ नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंड’ की हिंदी रिलीज के साथ हाई वोल्टेज मनोरंजन के लिए दर्शक पूरी तरह से तैयार हो जाएं। फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु द्वारा लिखित और निर्देशित ‘अखंड’ फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसे 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अभी तक 120.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘अखंड’ में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नज़र आते है। प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी। ‘अखंड’ में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नजर आते है।

प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी। बड़े लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार हिंदी फिल्म दर्शकों को अब 20 जनवरी 2023 को थिएटर स्क्रीन पर ‘अखंड (हिंदी)’ के रूप में हाई वोल्टेज एंटरटेनर फिल्म एक बार फिर देखने को मिलेगा। इस मौके पर डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा, ‘‘पिछले साल ने यदि हमें कुछ सिखाया है तो वह यह है कि दर्शक बड़े पैमाने पर मनोरंजक और विज़ुअल स्पेक्टकल फिल्म के लिए तरस रहे हैं जो थिएटर देखने के लायक हो। हमें विश्वास है कि ‘अखंड’ एक ऐसी फिल्म है जिसे विभिन्न भाषाओं में बनाने पर बाजार में उनके खरीदार मिलेंगे। यह फिल्म 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और फिल्म प्रेमी इस फिल्म का भरपूर लुत्फ उठायेंगे।