Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

37 वर्ष की हुयी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज 37 वर्ष की हो गयी। दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को हुआ।दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है। दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की।वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया।फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे।शाहरूख. दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, साथ हीं फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2008 में दीपिका की बचना ऐ हसीनो प्रदर्शित हुयी।इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी।फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता हीं हासिल कर सकी।

इसके बाद दीपिका की चांदनी चैक टु चाइना और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म हाउसफुल प्रदर्शित हुयी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कामयाबी दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म खेले हम जी जान से.लफंगे परिन्दे और ब्रेक के बाद टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म दम मारो दम में दीपिका पादुकोण ने आइटम नंबर ..दम मारो दम मिट जाये गम ..के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म कॉकटेल दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी।इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिये सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष दीपिका की रेस 2.ये जवानी है दीवानी.चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी और सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू इयर और फाइंिडग पेनी प्रदर्शित हुयी। हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है।दीपिका की वर्ष 2015 में पीकू ,तमाशा और बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित हुयी है । बाजीराव-मस्तानी बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद दीपिका ने पद्मावत, छपाक जैसी हिट फिल्मों में काम किया। दीपिका की आने वाली फिल्मों में पठान और फाइटर प्रमुख है।