Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

मंदौस गुजरने के पहले ही एक और तूफान की चेतावनी

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः मंदौस तूफान अभी तक पूरा समाप्त नहीं हुआ है। इसके बीच ही मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से देश को सतर्क किया है। इस बार भी कहा गया है कि 13 दिसंबर तक दक्षिण अंडमान के पास जो माहौल बना हुआ है, वह एक और तूफान पैदा कर सकता है। अगर ऐसा होता है कि अगले सप्ताह देश के किसी इलाके में फिर से इस तूफान का असर देखने को मिलेगा। यह चेतावनी तब जारी की गयी है जब समुद्र के इसी इलाके से बना चक्रवाती तूफान मंदौस अब खत्म होने के करीब है।

वैसे तमिलनाडू में इस तूफान की वजह से चार लोगों की जान गयी है तथा काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार की रात समुद्री इलाके से जमीन पऱ आते वक्त मंदौस तूफान की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। अब शनिवार तक इसका असर लगभग समाप्त हो चुका है। दोपहर के बाद तूफान की गति मात्र आठ किलोमीटर रह गयी थी और अगले बारह घंटे में यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इस दौरान तमिलनाडू के अलावा आस पास के राज्यो में भी भारी बारिश हुई है। इससे अनेक इलाकों में पेड़ बहुत अधिक उखड़े हैं। वैसे तूफान से औसतन कम नुकसान ही हुआ है।

इस तूफान पर नजर रखने के क्रम में ही फिर से समुद्री में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह भी शायद मौसम के बदला का एक और कुपरिणाम है, जिसे भारतीय इलाके बार बार झेल रहे हैं। इस बार अंडमान के पास सागर में फिर से मंदौस के जैसा ही माहौल बन चुका है। यह इस इलाके में स्थिति और बिगड़ी तो यह एक और तूफान बन जाएगा। इसलिए मौसम वैज्ञानिक उपकरणों और सैटेलाइट से वहां के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने साफ कर दिया है कि वहां निम्न दबाव का क्षेत्र अगर और बढ़ा तो निश्चित तौर पर यह फिर से एक चक्रवाती तूफान पैदा करेगा। वैसे वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी से इसका आकलन कर पाना कठिन है और तूफान बनने के बाद भी वह किस दिशा में आगे बढ़ेगा, उसे समझ पाना अभी संभव नहीं हा। लेकिन अगर दबाव बढ़ा तो अगले सप्ताह देश के किसी हिस्से में फिर से तूफानी संकट अवश्य आयेगा।