Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर में असम राइफल्स और नारकोटिक्स विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: असम राइफल्स की आइजोल बटालियन, उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स विभाग ने मिजोरम के आइजोल जिले में आज आधी रात को 3.33 करोड़ रुपये की कीमत की मेथाम्फेटामाइन टैबलेट्स बरामद की हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है।इससे पहले मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों ने 30 नवंबर (बुधवार) को तेंगनौपाल जिले में करीब 118 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त किया है जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 118 करोड़ रुपये है।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया था कि सैनिकों ने फुंगचोंग गांव में एक तिपहिया वाहन को रोककर उसमें से 118 किलोग्राम संदिग्ध स्यूडोफेड्राइन गोलियों के साथ पांच बोरे बरामद किए।इससे दो दिन पहले 23 सेक्टर असम राइफल्स की सेरछिप बटालियन और सीमा शुल्क निवारक बल चंपई ने सोमवार को मिजोरम के चम्फाई जिले में युद्ध जैसे स्टोर (डब्ल्यूएलएस) का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। विशेष सूचना के आधार पर असम राइफल्स और कस्टम प्रिवेंटिव फोर्स, चम्फाई की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।